Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुई अनीता तिवारी

मण्डला – पंचायत चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मी तेज हो गई है। ऐसे में उम्मीदवारों ने मतदाताओं के बीच अपनी उपस्थिति का एहसास दिलाना भी शुरू कर दिया है। उम्मीदवार न सिर्फ लोगों के बीच पहुँच रहे है बल्कि विभिन्न कार्यक्रमों में भी शिरकत कर रहे है। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता तिवारी भी कोविड काल के बाद अब एक्टिव मोड में आ गई है। अपने सरल व सौम्य व्यवहार से मतदाताओं को सहज की अपनी ओर आकर्षित करने वाली अनीता तिवारी लगातार दो पंचायत चुनाव जीतने के बाद तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। अनीता तिवारी अपने चुनाव क्षेत्र में हर जगह पहुंच कर मतदाताओं के बीच अपनी जगह बना रही है। उन्होंने शुक्रवार को राजीव कॉलोनी स्थित स्कूल में मध्यान भोजन की गुणवत्ता की जाँच की। साथ उन्होंने शाला प्रबंधन को स्वछता व कोविड गाइड लाइन का पालन कराने की नसीहत दी। शनिवार को उन्होंने बिंझिया क्षेत्र चल रहे टीकाकरण में शामिल होकर स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साह बढ़ाया। विकास कार्यों की बात करे तो उन्होंने देवदरा, बर्राटोला में सीसी रोड का भूमि पूजन भी किया। इससे क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में ध्वजारोहण किया

Reva India News

सहकारी समितियों की सदस्यता सूची जारी 8 सितंबर तक दावे-आपत्तियाँ आमंत्रित

Reva India News

समर्थन मूल्य पर चना, मसूर, राई, सरसों की खरीदी 31 मई तक

Reva India News

Leave a Comment