Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

मण्डला 4 अक्टूबर 2021

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 5 अक्टूबर को मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते का 5 अक्टूबर को 9:30 बजे कुण्डा तहसील गोटेगांव आगमन होगा एवं 11:50 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। श्री कुलस्ते 6 अक्टूबर को 8 बजे जेवरा से शहपुरा जिला डिंडौरी के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 10 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

राज्यमंत्री श्री कुलस्ते 7 अक्टूबर को 10:30 बजे जेवरा से कुण्डा के लिए प्रस्थान करेंगे एवं 11 बजे कुण्डा पहुंचकर नीराटोला रोड का भूमिपूजन करेंगे। केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते 2 बजे कुण्डा से नारायणगंज के लिए रवाना होंगे तथा 3 बजे मंडला पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस्पात राज्यमंत्री 7 बजे मंडला से जेवरा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 8 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 8 अक्टूबर को केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 7 बजे जेवरा जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब तश्करी के विरूद्ध की गई कार्यवाही

Reva India News

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत गरैया और अरौली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

आज वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस होगा आयोजित

Reva India News

Leave a Comment