Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आरडी कॉलेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस

मण्डला 10 दिसम्बर 2021

प्राचार्य रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ’आजादी के अमृत महोत्सव’ के तारतम्य में ’अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस’ तथा कोरोना जागरूकता पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में डॉ. पी. मालवे, राजनीतिशास्त्र विभाग ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें अपने अधिकारों की जानकारी तो रहे, साथ ही अपने कर्तव्यों का भी ज्ञान रहे। प्रकृति ने सभी मानव को प्राकृतिक रूप से मानव अधिकार प्रदान किये हैं। विभागाध्यक्ष हिन्दी डॉ. उर्मिला खरपूसे ने मानव अधिकारों के घोषणा पत्र की व्याख्या करते हुए कहा कि सम्पूर्ण मानव जाति के लिये यह घोषणा पत्र मेग्नाकार्टा के रूप में है। डॉ. पी.कुशवाहा ने कहा कि मानव अधिकार सम्पूर्ण मानव जाति के लिये, उनके व्यक्तित्व विकास के लिये आवश्यक है। मानव को जन्मजात उसकी गरिमा, सम्मान, सुरक्षा तथा अधिकार की प्राप्ति होती है। डॉ. पी.एल. झारिया ने मानव अधिकार तथा कोरोना जागरूकता के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये। सभी छात्र-छात्राओं को कोरोना वैक्सीन की भी जानकारी दी। परिचर्चा कार्यक्रम में प्रोत्साहित करते हुए अनमोल तिवारी प्रथम, ज्योति परस्ते द्वितीय भारत मरावी तथा यश गोटिया तृतीय रहे। कार्यक्रम में डॉ. चंद्रकला अरमोती, डॉ. अल्का कुशवाह एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

*ब्रह्माकुमारीज संस्थान के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 148 वां जन्मदिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया*

Reva India News

कलेक्टर ने किया एसडीएम एवं तहसील कार्यालय बिछिया का निरीक्षण

Reva India News

मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विद्यालय की छात्र-छात्राएं अपने पालकों से लिखवाएँगे निष्पक्ष मतदान के लिए शपथ पत्र विद्यालयों में 14 दिसम्बर से चलाया जाएगा मतदाता जन जागरूकता अभियान  

Reva India News

Leave a Comment