Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विद्यालय की छात्र-छात्राएं अपने पालकों से लिखवाएँगे निष्पक्ष मतदान के लिए शपथ पत्र विद्यालयों में 14 दिसम्बर से चलाया जाएगा मतदाता जन जागरूकता अभियान  

मण्डला 13 दिसम्बर 2021

जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 के तहत् मतदाता जागरूकता अभियान संचालित है। इस तारतम्य में कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार जिले में शत प्रतिशत मतदान के लिए जिले के समस्त विद्यालयों की छात्र-छात्राओं द्वारा अपने पालकों से निष्पक्ष मतदान करने हेतु शपथ पत्र भरवाए जाने हेतु अभियान का प्रारंभ 14 दिसम्बर से होगा। इसके लिए समस्त शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं अपने-अपने पालकों के लिए अपनी कॉपी में एक पत्र शपथ पत्र लिखेंगे। इस पत्र का सभी पालक अवलोकन करके इस पर हस्ताक्षर या अंगूठा लगाकर विद्यालय को छात्रों के माध्यम से वापस करेंगे। इससे पालक को मतदान करने की प्रेरणा मिलेगी साथ ही विद्यार्थी अपने पालक को दूसरे लोगों को मतदान करने हेतु भी प्रेरित करेंगे। विद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत सभी विद्यालयों में स्लोगन एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। इस कार्य के सफल संचालन हेतु समस्त प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि विद्यालय में सभी छात्रों से जिला कार्यालय से प्राप्त पत्रानुसार संलग्न शपथ पत्र का नमूना लिखवाकर पालकों को प्रेषित करेंगे तथा प्रति हस्ताक्षर करावाकर वापस प्राप्त करेंगे साथ ही अपने-अपने विद्यालय में स्लोगन एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन कराएंगे।

Related posts

लोगों को विवाह के पहले सिकल सेल एनीमिया आनुवांशिक कार्ड का मिलान करना चाहिए – राज्यपाल श्री पटेल सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन के लिए सक्रिय जनभागीदारी आवश्यक है – राज्यपाल श्री पटेल मंडला में परंपरागत चिकित्सा का स्वास्थ्य संवर्धन में योगदान एवं सिकल सेल एनीमिया प्रबंधन का एक दिवसीय कार्यशाला में हुए शामिल

Reva India News

16 से 20 अगस्त तक होगा ग्राम सभाओं का चरणबद्ध आयोजन  

Reva India News

सामुदायिक पोषण वाटिका का निरीक्षण किया गया

Reva India News

Leave a Comment