Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न  

मण्डला 10 दिसम्बर 2021

सेक्टर अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने कहा कि निर्वाचन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सेक्टर अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। नियुक्त अधिकारी आवंटित क्षेत्रों का भ्रमण कर भौगोलिक स्थिति से अवगत रहें। जिला योजना भवन में संपन्न हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत सुनील कुमार दुबे, मास्टर ट्रेनर डॉ. टीपी मिश्रा, डॉ. व्ही टेंभरे तथा नियुक्त सेक्टर अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि सेक्टर अधिकारी आवंटित किए गए प्रत्येक मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। प्रत्येक केन्द्र में प्रकाश, पेयजल, आवागमन सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि वलरेवल केन्द्रों पर सतत् नजर रखें। वहाँ पर भयमुक्त वातावरण तैयार करते हुए मतदान के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करें। मतदाताओं में विश्वास जाग्रत करें। कलेक्टर ने कहा कि सेक्टर अधिकारी मतदाता जागरूकता अभियान में सहयोग करें। मतदान केन्द्र, मतदान तिथि तथा मतदान के समय से मतदाताओं को अवगत् कराएँ। उन्होंने जिला स्तर पर बनाए जा रहे कंट्रोल रूम का नंबर सार्वजनिक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि नेटवर्क रहित मतदान केन्द्रों की पहचान कर रनर की व्यवस्था करें। समय-समय पर भेजी जाने वाली जानकारियाँ पूरी गंभीरता से निर्धारित समयावधि में भेजें। चुनाव प्रभावित करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनकी सूची संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराएँ। सभी सेक्टर अधिकारी आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का अध्ययन करते हुए उनका गंभीरता से पालन करें। उन्होंने सेक्टर अधिकारियों को आवंटित क्षेत्र का नजरी नक्शा तैयार करने के भी निर्देश दिए।

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर डॉ. टीपी मिश्रा एवं डॉ. व्ही टेंभरे द्वारा नियुक्त सेक्टर अधिकारियों को उनके सेक्टर अधिकारी नियुक्त होने के उपरांत, मतदान के एक दिन पूर्व, मतदान दिवस, मतदान के दौरान तथा मतदान समाप्ति के उपरांत संपादित की जाने वाली गतिविधियों तथा जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।

Related posts

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए 23 आवेदक पात्रता की श्रेणी में पाए गए आपत्ति 15 दिवस के भीतर दर्ज कराएं

Reva India News

माँ नर्मदा के तटीय ग्रामों में नर्मदा सेवा समितियों का गठन माँ नर्मदा पथ सर्वेक्षण एवं जन जागरण यात्रा के साथ चौपाल का आयोजन जल गंगा संवर्धन अभियान – ग्रामीणजनों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प  

Reva India News

विश्व एड्स दिवस पर सप्ताहिक कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

Leave a Comment