Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने पर गुड प्रोत्साहन अवार्ड योजना के तहत किया जाता है पुरूस्कृत  

मण्डला 29 दिसम्बर 2021

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मोटरयान सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को गोल्डन आवर (स्वर्णिम समय) में अस्पताल, ट्रामा केयर सेंटर पहुँचाकर उनकी जिंदगी बचाने वाले नेक व्यक्ति (गुड सेमेरिटन) को प्रोत्साहन राशि के लिए एक योजना बनाई गई है। इस योजना को प्रोत्साहन अवार्ड योजना नाम दिया गया है।

जिला परिवहन अधिकारी विमलेश गुप्ता ने बताया कि यदि नेक व्यक्ति (गुड सेमेरिटन) द्वारा सीधे पुलिस को सूचना देकर मोटरयान दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल, ट्रामा सेंटर ले जाकर जान बचाई जाती है तो पुलिस द्वारा उनका पूर्ण पता, घटना का विवरण निर्धारित प्रारूप में लेख कर एक प्रति गुड सेमेरिटन को दी जाएगी एवं एक प्रति जिला अप्ररेजल कमेटी को भेजी जाएगी। एक गुड सेमेरिटन द्वारा एक मोटरयान सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाई जाती है तो उन्हें 5000 रूपये नगद प्रोत्साहन राशि दी जाती है। मोटरयान सड़क दुर्घटना में एक से अधिक गुड सेमेरिटन द्वारा एक व्यक्ति की जान बचाई जाती है तो प्रोत्साहन राशि (5 हजार रूपये) समान रूप से बांटी जाएगी। यदि एक मोटरयान सड़क दुर्घटना में एक से अधिक गुड सेमेरिटन द्वारा एक से अधिक गंभीर घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचा कर जान बचाते है तो प्रत्येक व्यक्ति को 5 हजार रूपये नगद प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। हर प्रोत्साहन राशि के साथ प्रशस्ति पत्र भी दिये जाऐंगे। जिला परिवहन अधिकारी विमलेश गुप्ता ने समस्त व्यक्तियों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के प्रति जागरूक एवं निसंकोच रहकर घायलों को अस्पताल शीघ्र अतिशीघ्र पहुँचाने का कष्ट करें, ताकि समय रहते घायल व्यक्तियों को बचाया जा सके।

Related posts

जिले में पेयजल की समस्या न रहे, ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखें – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की  

Reva India News

चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन आज शक्ति स्पंदन के साथ आधुनिक शक्तिशाली भारत की अवधारणा पर आधारित

Reva India News

जिले में 12 अगस्त तक 1107.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई

Reva India News

Leave a Comment