Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनांतर्गत 37 हितग्राहियों का लक्ष्य निर्धारित  

मण्डला 29 दिसम्बर 2021

मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनांतर्गत जिले में स्वरोजगार की संभावना एवं स्वयं का रोजगार स्थापित करने के उद्देश्य से मण्डला के लिए 37 हितग्राहियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बोर्ड द्वारा विभिन्न रोजगारोन्मुखी व्यवसायों जैसे- सिलाई, रेडीमेट गारमेंट, बेकरी, फूड प्रोसेसिंग, कम्प्यूटर हार्डवेयर रिपेयरिंग, प्लम्बर, दोना पत्तल, टू-व्हीलर, थ्रीव्हीलर, मरम्मत, ट्रेक्टर रिपेयरिंग, मोबाईल रिपेयरिंग, ढ़ाबा रेस्टोरेन्ट, राईस मिल, फोटोकॉपी, कम्प्यूटर ऑनलाईन सर्विस, आटा चक्की, तेल के आवेदन पत्र भरकर स्वयं का व्यवसाय किये जाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए प्रबंधक, खादी ग्रामोद्योग जिला पंचायत मण्डला मोबाईल नम्बर- 8959500194 एवं एस.एल. वरकड़े मो. 9424361125 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

19766 किसानों से 1096162.46 क्विंटल धान की खरीदी

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 17 अप्रैल 2023

Reva India News

अधिकारी बने एक दिन के शिक्षक प्रवेशोत्सव अंतर्गत ’भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम आयोजित  

Reva India News

Leave a Comment