Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उपार्जन की समीक्षा बैठक संपन्न

मण्डला 13 जनवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में उपार्जन कार्य की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि उपार्जन के कार्य में लगातार प्रगति लाएं। उन्होंने डीएम नान को आगामी 2 दिनों में 75 प्रतिशत तक परिवहन बढ़ाने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने उपार्जन केंद्रों में बारदानों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐसे केंद्र जहां पर बारदानों की आवश्यकता है वहां तत्काल उपलब्ध कराएं। बैठक में मार्कफेड, सहकारिता, खाद्य तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने पीडीएस वितरण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि आगामी दो दिनों में पीडीएस वितरण में प्रगति लाएं। उन्होंने पीडीएस वितरण के कम प्रतिशत पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि रविवार सहित अवकाश के दिन भी पीडीएस वितरण जारी रखें। कलेक्टर ने किसानों के भुगतान के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना की समीक्षा करते हुए हितग्राहियों का चयन तथा खाद्य वितरण के बारे में जरूरी निर्देश दिए।

Related posts

मुस्कान रिहैबिलिटेशन सेंटर में मनाया गया गणतंत्र दिवस  विशेष बच्चों ने फैशन ड्रैस कॉम्पटीशन में अलग – अलग वेश किया धारण 

Reva India News

बाल्यकालीन बीमारियों की पहचान एवं त्वरित उपचार के लिए 25 जून से 27 अगस्त तक चलेगा दस्तक अभियान नौनिहालों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल

Reva India News

मदिरा दुकानों का ई-टेण्डर कम ऑक्शन द्वारा निष्पादन

Reva India News

Leave a Comment