Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उपार्जन की समीक्षा बैठक संपन्न

मण्डला 13 जनवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में उपार्जन कार्य की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि उपार्जन के कार्य में लगातार प्रगति लाएं। उन्होंने डीएम नान को आगामी 2 दिनों में 75 प्रतिशत तक परिवहन बढ़ाने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने उपार्जन केंद्रों में बारदानों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐसे केंद्र जहां पर बारदानों की आवश्यकता है वहां तत्काल उपलब्ध कराएं। बैठक में मार्कफेड, सहकारिता, खाद्य तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने पीडीएस वितरण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि आगामी दो दिनों में पीडीएस वितरण में प्रगति लाएं। उन्होंने पीडीएस वितरण के कम प्रतिशत पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि रविवार सहित अवकाश के दिन भी पीडीएस वितरण जारी रखें। कलेक्टर ने किसानों के भुगतान के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना की समीक्षा करते हुए हितग्राहियों का चयन तथा खाद्य वितरण के बारे में जरूरी निर्देश दिए।

Related posts

मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना का सामूहिक कार्यक्रम 16 अप्रैल को होगा  

Reva India News

53 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए  

Reva India News

कौरगांव तालाब में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों ने किया श्रमदान

Reva India News

Leave a Comment