Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वच्छ भारत मिशन की हुई समीक्षा

मण्डला 13 जनवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले के सभी नगरीय निकायों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी कार्यों एवं दिए गए लक्ष्य को सभी नगरीय निकायों के अधिकारी शत-प्रतिशत रूप से प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर ने ओडीएफ के दिए गए लक्ष्य तथा उसके विरुद्ध प्राप्त की गई उपलब्धि के बारे में जानकारी मांगी। श्रीमती सिंह ने पीओ डूडा से जिले में कुल सेप्टिक टैंक की संख्या उनके निर्माण कार्य तथा अब तक की गई जियो टैगिंग के बारे में जानकारी ली। श्रीमती सिंह ने कहा कि सभी टैंकों की शत-प्रतिशत जीयो टैगिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों को सुनिश्चित किया कि कचरे का संग्रहण, प्रतिकरण तथा परिवहन नियमित रूप से शत-प्रतिशत सुनिश्चित हो। कलेक्टर ने जिला मुख्यालय में संचालित सीवरेज के कार्य की प्रगति जानी। उन्होंने कहा कि सीवरेज का अपूर्ण कार्य जल्द पूरा करें। श्रीमती सिंह ने सभी नगरपालिका अधिकारियों को एनयूएलएल के तहत क्रेडिट लिंकेज के सभी लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने कहा कि सभी नगरीय निकायों में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। उल्लंघन पर जुर्माना एवं चालानी कार्यवाही सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि मकर संक्रांति त्योहार के मद्देनजर सभी जगह जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

Related posts

जिला प्रशासन की ओर से आयोजित किया गया होली मिलन उत्सव

Reva India News

सांदीपनि विद्यालय को उत्कृष्ट एवं आदर्श शैक्षणिक संस्था के रूप में विकसित करने पर जोर

Reva India News

पी.एम.ई.जी.पी. योजना के तहत हितग्राहियों का ई.डी.पी. प्रशिक्षण संपन्न एवं उद्यम क्रांति  

Reva India News

Leave a Comment