Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनजातीय समाज के सशक्तिकरण और ग्राम विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: अपर सचिव श्री मरकाम रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय मंडला में ग्राम विकास युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न

मंडला, 26 नवम्बर 2026

रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय, मंडला में बुधवार को ग्राम विकास युवा संवाद कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य केंद्र बिंदु ग्राम विकास, जनजातीय समाज का सशक्तिकरण तथा राष्ट्र निर्माण में युवा सहभागिता रहा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कार्यालय, भोपाल के अपर सचिव श्री लक्ष्मण सिंह मरकाम ने सहभागिता की। श्री मरकाम ने उपस्थित युवाओं एवं प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय समाज को शिक्षित, संगठित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना समय की प्रमुख आवश्यकता है। उन्होंने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं ग्रामीण विकास योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचाने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर स्थानीय नेतृत्व क्षमता का विकास करना तथा शासकीय योजनाओं की जानकारी को जन-जन तक प्रसारित करना था। संवाद सत्र के दौरान ग्रामसभा की संवैधानिक भूमिका और महत्व, पेसा  अधिनियम एवं वन अधिकार अधिनियम के प्रावधान गांधी ग्राम स्वराज की अवधारणा, जैविक कृषि को बढ़ावा, स्वरोजगार एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता आदि महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा एवं प्रशिक्षण संबंधी बिंदुओं को रेखांकित किया गया। यह कार्यक्रम अनुसूचित क्षेत्र हित रक्षा मंच मंडला के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें इंडियन ट्राईबल डेवलपमेंट फाउंडेशन, मुंबई ने सह-आयोजक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं, स्थानीय युवाओं तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज की।

अपर सचिव श्री लक्ष्मण सिंह ने आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास कटरा एवं कन्या शिक्षा परिसर चटुआमार का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से चर्चा करते हुए कैरियर से संबंधित मार्गदर्शन दिया।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला,24 जुलाई 2026

Reva India News

जन सहयोग से की गई वाटर फिल्टर प्लांट की सफाई

Reva India News

मंडला जिले में 14 और 15 नवंबर को गौरव दिवस मनाया जाएगा गौरव दिवस के लिए वीरनायकों की गौरव गाथा, गोंड़ी पेंटिंग और सैला नृत्य के सुझाव दिए गए शासन की योजनाओं और उपलब्धियों को गौरव दिवस में प्रदर्शित किया जाएगा गौरव दिवस में नर्मदाजी की महाआरती कर दीपदान करने के सुझाव दिए गए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने गौरव दिवस के आयोजन के लिए सुझाव आमंत्रित किए

Reva India News

Leave a Comment