Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पी.एम.ई.जी.पी. योजना के तहत हितग्राहियों का ई.डी.पी. प्रशिक्षण संपन्न एवं उद्यम क्रांति  

मण्डला 15 जनवरी 2022

उद्यमिता विकास केन्द्र म.प्र. (सेडमैप) भोपाल द्वारा आयोजित एवं राज्य कार्यालय खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग भोपाल द्वारा प्रायोजित 10 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें 23 नव उद्यमियों द्वारा सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर महाप्रबंधक एन0 के0 वास्कले द्वारा सभी हितग्राहियों को उद्योग स्थापना हेतु औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग स्थापना संबंधी जानकारी प्रदाय की गई। अग्रणी बैंक प्रबंधक अमित केशरी द्वारा बैंक संबंधी जानकारियाँ प्रदाय की गई। रेखा चोरसिया एवं अनिल कुमार दुबे सहायक प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मण्डला द्वारा उद्योग स्थापना संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदाय की गई। साथ ही शासन की नवीन योजना उद्यम क्रांति योजना का उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विषय-विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न जानकारियाँ प्रदाय की गई। कार्यक्रम के अन्त में सभी अतिथिगणों का आभार व्यक्त सेडमैप समन्वयक एस0के0शर्मा द्वारा किया गया। साथ ही शासन की नवीन योजना मुख्यमंत्री उद्यम योजना की जानकारी प्रदाय करते हुए हितग्राहियों को प्रचार-प्रसार हेतु प्रेरित किया।

Related posts

संकल्प से समाधान अभियान के जिला स्तरीय शिविर का आयोजन 26 मार्च को ग्राम पीपरपानी में आयोजित होगा जिला स्तरीय शिविर

Reva India News

कलेक्टर ने किया कजरवाड़ा में जल जीवन मिशन के कार्यों का अवलोकन

Reva India News

जिले में अब तक 481.2 मिमी वर्षा दर्ज

Reva India News

Leave a Comment