Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वर्णकार समाज ने दिया पंचचौकी महा आरती के आयोजन के लिए 21 हजार रुपए का चैक

मंडला 24 मार्च 2025

स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने आज कलेक्टर सोमेश मिश्रा से मुलाकात कर मां नर्मदा जी की पंचचौकी महा आरती के आयोजन के लिए 21 हजार रुपए का चैक भेंट किया। मंडल के सदस्यों ने बताया कि यह राशि समाज द्वारा श्रद्धापूर्वक एकत्रित की गई है और इसका उपयोग मां नर्मदा की आरती को भव्य और सुचारू रूप से आयोजित करने में किया जाएगा। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने स्वर्णकार समाज मंडल के इस पहल की सराहना की और कहा कि यह प्रशंसा का विषय है कि समाज के लोग धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मण्डल के इस सहयोग से अन्य समाज और स्वयं सेवी संस्थाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

Related posts

एमपीटी में विक्रय के लिये रखे गये स्व सहायता समूहों के उत्पाद

Reva India News

जिले में अब तक 1004.2 मिमी वर्षा  

Reva India News

आधुनिक तकनीकी युग में आध्यात्मिकता के साथ समन्वय करें- कलेक्टर श्री मिश्रा गीता जयंती व्याख्यान माला कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment