Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*14 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए*

मण्डला 30 जनवरी 2022

जिले के कोविड संक्रमित मरीजों के द्वारा कोरोना को हराकर स्वस्थ होने एवं घर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में 29 जनवरी की शाम 3 बजे से 30 जनवरी की शाम 3 बजे तक जिले में 14 कोरोना मरीजों ने कोरोना को हराकर अपने घर लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ हुए मरीजों को कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की समझाईश दी गई है।

Related posts

कलेक्टर ने सुनी समस्याएँ, त्वरित निराकरण के निर्देश जनसुनवाई में प्राप्त हुए 105 आवेदन मण्डला 28 सितम्बर 2021 योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में समुचित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी प्रत्येक आवेदन की ऑनलाईन एंट्री करते हुए उनका सकारात्मक निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने आवेदनों के निराकरण के लिए समय-सीमा भी निर्धारित की। आज संपन्न हुई जनसुनवाई में 105 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुनील कुमार दुबे, अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित सभी विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की कल्याणकारी तथा प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को समय-सीमा में दिलाएँ, अन्यथा की स्थिति में संबंधितों की जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि प्राप्त होने वाले आवेदनों का कार्यालय प्रमुख स्वयं परीक्षण कर निराकरण की पहल करें। आज संपन्न हुई जनसुनवाई में मधु मरावी तथा मीना मरावी द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवेदकों का आयुष्मान कार्ड बनवाते हुए समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पात्रतानुसार आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। सेमरखापा तथा टिकरिया के बीच के ओपन केप में पल्लेदारों के शोषण संबंधी आवेदन पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति को समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। महिपाल सिंह नेटी द्वारा ग्राम पंचायत झिरिया में हुई अनियमित्ताओं की जांच करते हुए दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाने की माँग की गई जिस पर कलेक्टर ने एसडीएम नैनपुर को बिन्दुवार जाँच कर समय-सीमा में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। केहरपुर लेम्स के अंतर्गत आने वाले किसानों द्वारा लेम्स केहरपुर, मानादेई के पंजीयन केन्द्र को प्रारंभ करने की मांग किए जाने पर कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Reva India News

हर बहन तक सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए राज्य शासन प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव बहनें माता-पिता जैसा प्रेम देने और संस्कारों के साथ परिवार के दायित्व निर्वहन में सक्षम बहनों के सम्मान में प्रदेश में 10 अगस्त को 25 हजार स्थानों पर होंगे कार्यक्रम

Reva India News

15 से 25 प्रतिशत के बीच रखें लेबर नियोजन – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने की ग्रामीण विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment