Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महिला ज्ञानालय के द्वितीय संस्करण में अब कंप्यूटर साक्षरता का ज्ञान

मंडला 5 फरवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह आमानाला पंचायत परिसर में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा संचालित महिला ज्ञानालाय कार्यक्रम के द्वितीय संस्करण में शामिल हुई। महिला ज्ञानालाय के द्वितीय संस्करण के अंतर्गत अब महिलाओं को अक्षर ज्ञान के साथ-साथ कंप्यूटर साक्षरता का भी ज्ञान दिया जाएगा। बसंत पंचमी के अवसर पर कलेक्टर हर्षिका सिंह महिलाओं से मिलने आमानाला पंचायत भवन पर पहुंची। उन्होंने महिला ज्ञानालाय से लाभान्वित हुई महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने महिलाओं से अक्षर ज्ञान, गिनती तथा सामान्य बैंकिंग परिचय के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने महिलाओं को महिला ज्ञानालय कार्यक्रम के द्वितीय संस्करण के अंतर्गत कंप्यूटर साक्षरता के बारे में बताया। इस दौरान सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्वेता तड़वे, डीपीसी श्री वर्मा, परियोजना अधिकारी अनूप नामदेव सहित संबंधित उपस्थित थे। महिला ज्ञानालय में अध्यनरत महिलाओं ने कलेक्टर हर्षिका सिंह का पुष्पमाला के साथ स्वागत किया।

Related posts

प्रतियोगिता में भाग लेने से मिलता है नया जोश और मनोबल : राज्यपाल श्री पटेल

Reva India News

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस स्टॉफ को किया गया सम्मानित

Reva India News

बम बम भोले जयघोष के साथ शिव मंदिर से निकली कांवड़ यात्रा नाचे धर्मप्रेमी भजन संध्या के साथ नंदी महाराज की स्थापना  

Reva India News

Leave a Comment