Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कान्हा परिक्षेत्र में बाघ के 8 से 9 माह के बच्चे का मिला शव

मंडला 8 फरवरी 2022

क्षेत्र संचालक कान्हा टाईगर रिजर्व से प्राप्त जानकारी के अनुसार कान्हा टाईगर रिजर्व मण्डला के कान्हा परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 106 में गश्ती में लगभग 2-3 दिन पुराना मादा बाघ के 8-9 माह के बच्चे का शव देखा गया। शव के निरीक्षण में यह पाया गया कि मादा बाघ का सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर शरीर से अलग हो गया। अन्य सभी अंग मुख्य शरीर में उपस्थित पाए गए। घटना स्थल का निरीक्षण क्षेत्र संचालक कान्हा टायगर रिजर्व एवं उप संचालक कान्हा टायगर रिजर्व के द्वारा किया गया। शव का पोस्टमार्टम एन.टी.सी.ए. की पूर्व गाईडलाईन के अनुसार एन.टी.सी.ए. प्रतिनिधि श्रवर्णा गोस्वामी की उपस्थिति में वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. सन्दीप अग्रवाल के द्वारा किया गया। प्रारंभिक तौर पर बाघ की मृत्यु का कारण बड़े बाघ द्वारा हमला से पाया गया। आवश्यक सेम्पल फॉरेंसिक जांच हेतु सुरक्षित किए जाकर बाघ के शव को एन.टी.सी.ए. एस.ओ.पी. के अनुसार जलाकर नष्ट किया गया।

Related posts

7वी एवं 9वी की प्रवेश परीक्षा 25 मई को

Reva India News

पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंशी के निर्देशन में गश्त और चेकिंग अभियान

Reva India News

7 एवं 8 मई को आदि उत्सव प्रस्तावित केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते की अध्यक्षता में आयोजन पर हुई चर्चा

Reva India News

Leave a Comment