Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने कुड़वन एवं पदमी में देखा ग्रामीण विकास कार्य

मंडला 11 फरवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बिछिया क्षेत्र के भ्रमण के दौरान डगनी टोला, कुड़वन एवं पदमी पंचायत के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने डगनी टोला के आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण करते हुए केन्द्र में उपस्थित बच्चों तथा उनके स्वास्थ्य स्तर के बारे में जानकारी ली। श्रीमती सिंह ने उपस्थित स्टॉफ से बच्चों के कुपोषण स्तर के बारे में जानकारी लेते हुए उनका वजन एवं नाप कराया। उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले पूरक पोषण आहार एवं दूध आदि के बारे में जरूरी निर्देश दिए तथा पंजी का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, एडीएम मीना मसराम, एसडीएम सुलेखा उईके, सहायक संचालक श्री बड़कुल, परियोजना अधिकारी अनूप नामदेव, नायब तहसीलदार शीतल चंद्रवंशी, सीईओ जनपद सहित संबंधित उपस्थित थे।

 

पदमी एवं कुड़वन को करें ओडीएफ प्लस

 

कलेक्टर ने पदमी एवं कुड़वन में ग्रामीण विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए प्रधानमंत्री आवास, सोकपिट तथा तालाब निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग पदमी एवं कुड़वन को फरवरी के अंत तक ओडीएफ प्लस घोषित करें। उन्होंने ईईआरईएस से केनाल लाईनिंग के संबंध में चर्चा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने पदमी में तालाब निरीक्षण के दौरान किसानों से चर्चा की तथा उनसे तालाब के उपयोग के बारे में जाना। उन्होंने सिंचाई के साथ-साथ तालाब में मछली पालन के संबंध में भी जरूरी निर्देश दिए।

Related posts

बीईओ मंडला ने आयकर रिटर्न भरने संबंधी निर्देश जारी किए

Reva India News

जिले में अब तक 1140.8 मिमी वर्षा  

Reva India News

कुम्भार सशक्तिकरण जागरूकता शिविर में शामिल हुई मंत्री कुम्भारों की मिट्टी की कला के महत्व पर प्रकाश डाला प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 270 व्यक्तियों को दिए प्रमाण पत्र

Reva India News

Leave a Comment