Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

मंडला 11 फरवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी 90 प्रतिशत तक आरसीएमएस के लम्बित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोर्ट प्रकरणों का डिस्पोजल प्राथमिकता से करें। श्रीमती सिंह ने निवास एसडीएम से नॉमीनेशन की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। उन्हांेने सभी एसडीएम से आरसीएमएस के प्रकरणों के निराकरण की जानकारी लेते हुए लक्ष्य के विरूद्ध प्राप्त की गई उपलब्धियों के बारे में जाना। कलेक्टर ने तहसीलवार नामांतरण, बटवारा, सीमांकन तथा डायवर्जन की समीक्षा की। उन्होंने सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया कि नामांतरण के प्रकरण 6 माह से अधिक लम्बित न रहे, उनका प्रतिदिन निराकरण करें। इसी प्रकार 3 माह से अधिक लम्बित बटवारे का प्रकरणों का निराकरण करें। उन्होंने कहा कि बटवारे के प्रकरणों में विशेष सुनवाई करते हुए निराकरण करें।

 

पात्र को दें भू-अधिकार योजना का लाभ

 

श्रीमती सिंह ने गिरदावरी कार्य की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम से रिपोर्ट ली। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम एवं तहसीलदार गिरदावरी कार्य का रेंडम वेरीफिकेशन करें। उन्होंने सीएम किसान योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इसका सत्यापन पेडिंग न रखें। उन्होंने सभी एसडीएम से योजना की प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री भू-अधिकार योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि पात्र ग्रामीणांे को सजगता एवं गंभीरतापूर्वक चिन्हित करें तथा योजना का लाभ दिलाएं। उन्होंने भू-अधिकार योजना के संबंध में चर्चा करते हुए पटवारियों को निर्देशित किया कि प्लाटिंग की प्लांनिग गंभीरतापूर्वक करें। श्रीमती सिंह ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रारूप ’क’ एवं ’ख’ का कार्य भी पूरा करें। कलेक्टर ने स्वामित्व योजना की समीक्षा करते हुए सोमवार तक ग्राउंड ट्रूथिंग का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

 

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का प्रतिदिन निराकरण करें

 

श्रीमती सिंह ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले की रैकिंग को लगातार बेहतर करने के लिए 19 फरवरी के पहले अधिक से अधिक प्रकरणों का संतुष्टि के साथ निराकरण आवश्यक है। कलेक्टर ने 300 दिवस से अधिक लम्बित प्रकरणों पर चर्चा करते हुए सभी एसडीएम को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने मैदानी भ्रमण के दौरान, जल जीवन मिशन, आंगनवाड़ी केन्द्रों, स्वच्छता अभियान, उपार्जन तथा ट्रांसपोर्टेशन के कार्य का निरीक्षण करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आंगनवाड़ी केन्द्रों को गोद लेते हुए उन्हें मॉडल बनाएं।

Related posts

शासकीय आईटीआई मंडला में सुजुकी मोटर का प्लेसमेंट ड्राइव

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर किया कोटिशः नमन

Reva India News

हाथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र के लिए राशि आवंटित

Reva India News

Leave a Comment