Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जगनाथर में स्वामित्व योजना के कार्य की देखी गई प्रगति

मंडला 11 फरवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बिछिया क्षेत्र के भ्रमण के दौरान जगनाथर गांव में स्वामित्व योजना के तहत हुए ड्रोन सर्वे कार्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने एसडीएम बिछिया सुलेखा उईके से क्षेत्र में हुए ड्रोन सर्वे कार्य तथा नक्शों के संबंध में जानकारी ली। श्रीमती सिंह ने स्वामित्व योजना के तहत किए जा रहे ग्राम ट्रूथिंग के कार्य की राजस्व अमले से जानकारी लेते हुए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने प्राप्त नक्शों का भौतिक सत्यापन भी किया। उन्होंने कहा कि राजस्व अमला स्वामित्व योजना के तहत किए जा रहे कार्य को जल्द पूरा करें। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, एडीएम मीना मसराम, एसडीएम सुलेखा उईके, नायब तहसीलदार शीतल चंद्रवंशी सहित संबंधित उपस्थित थे।

 

जल जीवन मिशन के कार्यों का भौतिक सत्यापन

 

कलेक्टर ने जगनाथर ग्राम में हुए जल जीवन मिशन के कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए जल जीवन मिशन के माध्यम से हुए नल कनेक्शन एवं प्रतिदिन मिलने वाले पानी के बारे में चर्चा की। श्रीमती सिंह ने जल जीवन मिशन के तहत गठित जल एवं स्वच्छता समितियों के सदस्यों से चर्चा करते हुए जल की गुणवत्ता के बारे में पूछा। उन्होंने ग्रामीणों से फसल बोनी, प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, राशन वितरण सहित अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की। ग्रामीणों द्वारा बारिश के कारण हुई फसल क्षति की जानकारी दी गई जिस पर कलेक्टर ने क्षेत्र में हुई फसल क्षति का मैदानी निरीक्षण भी किया एवं राजस्व अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

Related posts

20 किलो मछली जप्त

Reva India News

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित

Reva India News

बीजाडांडी में चार झोलाछाप डॉक्टरों की नियम विरूद्ध चल रही क्लीनिक सील

Reva India News

Leave a Comment