Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में बोर्ड परीक्षा के संचालन के लिए ऑनलाईन कार्यशाला संपंन्न  

मंडला 11 फरवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के संबंध में समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों एवं व्याख्ताओं की ऑनलाईन ली कार्यशाला। कार्यशाला में उन्होंने कहा कि 17 फरवरी 2022 से माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। 12 फरवरी से 16 फरवरी 2022 तक कक्षा दसवीं के छात्रों को अंग्रेजी गणित एवं विज्ञान तथा कक्षा बारहवीं के छात्रों को अंग्रेजी गणित भौतिक शास्त्र रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान विषयों का अध्यापन कार्य संबंधित विषय शिक्षकों के द्वारा किया जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रातः 8:30 से 10:30 तथा छात्रों को डाउट एवं कठिन अंश संबंधी अध्यापन कार्य कराया जाए तथा प्रातः 10:30 से 4:30 तक छात्रों को प्रदत्त प्रश्न बैंक के आधार पर अध्यापन एवं शाम 4:30 से 6 बजे तक आवश्यकतानुसार रिवीजन कराया जाना सुनिश्चित करें।

ऑनलाईन कार्यशाला में सुनीता बर्वे जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी समग्र शिक्षा अभियान जिला मण्डला, एपीसी मुकेश पाण्डेय एवं जिला बोर्ड परीक्षा प्रभारी महेन्द्र श्रीवास दवारा विद्यालय के प्राचार्यों को निर्देशित किया परीक्षा केन्द्र में सेनेटाईजर, मॉस्क एवं प्राथमिक उपचार हेतु व्यवस्था बनाए रखें एवं मोबाईल फोन परीक्षा स्थल में वर्जित रखें। ऑनलाईन कार्यशाला में जिले के समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, शास. एवं अशास. विद्यालय के प्राचार्य, व्याख्याओं वर्चुअल उपस्थित रहे।

Related posts

बाल विवाह रोकथाम के लिए कंट्रोल रूम स्थापित जिला स्तरीय दूरभाष नंबर 07642-252699

Reva India News

एकादशी से माँ नर्मदा जी की पंचचौकी महाआरती का शुभारंभ किया जाएगा – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा पंचचौकी महाआरती समिति में दस समाजसेवी 1.51 लाख रूपए जमा कर संरक्षक सदस्य बनें नर्मदा नदी के महिष्मति घाट में पंचचौकी महाआरती 12 नवंबर से प्रारंभ होगी

Reva India News

मछली पालन से बदली जिंदगी मेहनत, हौसला और सरकारी सहयोग का कमाल आदित्य कुमार साहू की सफलता की कहानी

Reva India News

Leave a Comment