Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

समस्त शासकीय विद्यालयों का सतत संचालन एवं अध्यापन के निर्देश  

मंडला 11 फरवरी 2022

17 फरवरी 2022 से माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सैकेण्डरी की बोर्ड परीक्षायें आयोजित की जा रही हैं जिसके अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी ने समस्त शासकीय हाईस्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि 12 फरवरी से 16 फरवरी 2022 तक कक्षा दसवीं के छात्रों को अंग्रेजी, गणित एवं विज्ञान तथा कक्षा बारहवीं के छात्रों को अंग्रेजी, गणित, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान विषयों का अध्यापन कार्य सम्बंधित विषय शिक्षकों के द्वारा किया जाये। प्रातः 08:30 से 10:30 तक छात्रों के डाउट एवं कठिन अंश सम्बंधी अध्यापन कार्य तथा प्रातः 10:30 से सांय 04:30 बजे तक छात्रों को प्रदत्त प्रश्नबैंक के आधार पर अध्यापन एवं सायं 4:30 से 6 बजे तक आवश्यकता अनुसार रिवीजन कराया जाए।

Related posts

21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में हुए सामूहिक योग के कार्यक्रम इंडोर स्टेडियम में हुआ विशेष योग सत्र का आयोजन

Reva India News

राह-वीर योजना दुर्घटना में घायलों की जान बचाने वालों को मिलेगा 25 हजार रुपए का इनाम

Reva India News

जिले में वार्षिक औसत वर्षा का आंकडा पार भाद्रपद की अमावस्या तक 1358.2 मिमी वर्षा दर्ज

Reva India News

Leave a Comment