Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के हितग्राहियों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित

मंडला, 20 नवम्बर 2026

भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय तथा मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के माध्यम से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनांतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र, सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च एंड डेवलपमेंट संस्थान बिंझिया तिराहा मंडला में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अग्रणी प्रबंधक मंडला श्री सुजय कुमार, साथ ही जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के श्री बलराम यादव, सिडबी के विपणन प्रबंधक श्री एस.एस. वर्मा, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्री एस.एस. टेकाम, श्रीमती अनिता उपमन्यु तथा पीएमयू हस्तशिल्प प्रबंधक भोपाल श्री मयंक साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के सहायक निदेशक एवं मध्यप्रदेश के प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के नोडल अधिकारी श्री सुजीत घोष ने किया।

शिविर में विषय विशेषज्ञों द्वारा विश्वकर्मा बंधुओं को उत्पादों के विपणन की रणनीतियों, उत्पादों की पैकेजिंग एवं डिजाइनिंग, वित्तीय साक्षरता, बैंकिंग प्रक्रियाओं, ऋण संबंधी समस्याओं के समाधान तथा विभिन्न ऋण उत्पादों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही उत्पादों की ब्रांडिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रशिक्षण, उद्यमिता विकास एवं उत्पादों का मूल्य निर्धारण करने की रणनीतियों से अवगत कराया गया। शिविर में जिले के विश्वकर्मा कारीगरों ने सहभागिता कर योजना एवं स्वरोजगार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य पारम्परिक कारीगरों को कौशल उन्नयन, वित्तीय सहायता एवं विपणन के बेहतर अवसरों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है।

Related posts

प्रदेश में शस्त्र-पूजन के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा पर्व: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 25 फरवरी 2026

Reva India News

सुपर 5000 योजना का लाभ लेने 30 अप्रैल तक होंगे आवेदन

Reva India News

Leave a Comment