Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में मिले 22 नए कोरोना पॉजीटिव केस

मण्डला 16 फरवरी 2022

15 फरवरी की शाम 3 बजे से 16 फरवरी की शाम 3 बजे तक जिले में कोरोना के 22 संक्रमित मरीज मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम टिकरिया निवासी 22 वर्षीय पुरूष, ग्राम गौंझी निवासी 54 वर्षीय महिला, ग्राम उमरवाडा निवासी 23 वर्षीय महिला, ग्राम केवलारी निवासी 18 वर्षीय बालक, ग्राम खुक्सर निवासी 10 वर्षीय बालक, ग्राम ऐरी ददराटोला निवासी 26 वर्षीय पुरूष, ग्राम गुंदलई निवासी 30 वर्षीय महिला, ग्राम नेवसा निवासी 25 वर्षीय महिला, ग्राम मुनू निवासी 60 वर्षीय महिला, ग्राम झुरगी निवासी 17 वर्षीय बालिका, ग्राम पौण्डी निवासी 40 वर्षीय महिला, ग्राम मोहगांव निवासी 50 वर्षीय महिला, ग्राम मुंगवानी निवासी 38 वर्षीय महिला, ग्राम सरही निवासी 27 वर्षीय महिला, रानी दुर्गावती बाई वार्ड मण्डला निवासी 65 वर्षीय महिला, सुभाष वार्ड मण्डला निवासी 55 वर्षीय, ग्राम चिल्पी निवासी 27 वर्षीय पुरूष, ग्राम भावल थाना टिकरिया निवासी 50 वर्षीय महिला, बूढी माई वार्ड नं. 23 निवासी 30 वर्षीय महिला, बनोची प्रज्ञा नगर मण्डला निवासी 48 वर्षीय महिला, पुलिस लाइन मण्डला निवासी 45 वर्षीय पुरूष, सन्याल स्कूल के पास मण्डला निवासी 5 वर्षीय बालिका की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की सघन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी कोरोना जाँच तत्काल सुनिश्चित करें।

Related posts

आज निवास अस्पताल में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर  

Reva India News

कच्चे रास्तों से विकास की पक्की डगर तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली भानपुर (बिसौरा) की तकदीर

Reva India News

पेट्रोल -डीजल, गैस सिलेण्डर के दामों एवं महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आधे दिन का बंद 20 को किसान आंदोलन के समर्थन में पदयात्रा का भी होगा आयोजन

Reva India News

Leave a Comment