Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में मधुमक्खी पालन की विस्तृत संभावना को लेकर हुई विस्तृत चर्चा वीसी से जुड़े केन्द्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी

मण्डला 17 फरवरी 2022

मंडला जिले में मधुमक्खी पालन के क्षेत्र को विस्तृत करने एवं रोजगार सृजन के उद्देश्य से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग का आयोजन किया गया। इस वीसी में केन्द्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारीगण, कलेक्टर हर्षिका सिंह तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित हुए। एडीशनल कमिश्नर डॉ. नवीन पटले ने जिले में मधुमक्खी पालन के लिए विस्तृत संभावना बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हॉट्रीकल्चर मिशन सहित नेशनल बी बोर्ड के माध्यम से भारत के अनेक जिलों में मधुमक्खी पालन, शहद उत्पादन के क्षेत्र में विस्तारपूर्वक कार्य किया जा रहा है। श्री पटले ने बताया कि मंडला जिले में जंगली शहद कलेक्शन, प्रसंस्करण, विधियों, पैकेजिंग तथा ब्रांडिंग के लिए रणनीतिक रूप से कार्य करना होगा। जिला प्रशासन के माध्यम से किसानों के समूह, स्व-सहायता समूह तथा सोसायटियों को शहद उत्पादन के लिए प्रेरित करना होगा। उन्होंने कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशन में जिले में शहद उत्पादन के लिए व्यवस्थित कार्ययोजना बनाने की बात कही।

 

जागरूकता के लिए आयोजित होगा जिला स्तरीय सेमीनार

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मंडला जिले में मधुमक्खी पालन तथा एकत्रण के लिए विभागवार तथा किसानों द्वारा व्यक्तिगत रूप से किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में जिला स्तर पर मधुमक्खी पालन, शहद उत्पादन, प्रशिक्षण, प्रसंस्करण तथा मार्केटिंग की जागरूकता के लिए जिला स्तरीय सेमीनार आयोजित किया जाएगा। इस सेमीनार में एफपीओ, उन्नत कृषक, एनजीओ तथा संबंधित व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि केन्द्र सरकार के द्वारा मधुमक्खी पालन के लिए दी जाने वाली सब्सिडी एवं अन्य सहायताओं के बारे में किसानों तथा हितग्राहियों को जागरूक करने की आवश्यकता है। जिला प्रशासन आगामी दिनों में इस ओर और बेहतर कार्य करेगा।

Related posts

कालाबाजारी करने वालों से सख्ती से निपटेगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 25 फरवरी 2026

Reva India News

स्वच्छ भारत मिशन की हुई समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment