Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केंद्रीय विद्यालय समनापुर, नैनपुर में सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन शुरू

मंडला, 19 मार्च 2026

केंद्रीय विद्यालय संगठन के अंतर्गत आने वाले केंद्रीय विद्यालय समनापुर, नैनपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। विद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार बालवाटिका से लेकर कक्षा 5 तक के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

पंजीयन 20 मार्च सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा, पंजीयन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल तथा बाल वाटिका एक, दो, तीन एवं प्राईमरी में कक्षा 1 से 5 तक, आयु सीमा (31 मार्च 2026 के अनुसार) बालवाटिका एक में 3 से 4 वर्ष, बालवाटिका दो में 4 से 5 वर्ष, बाल वाटिका तीन में  5 से 6 वर्ष तथा कक्षा 1 में 6 से 8 वर्ष से कम, कक्षा 2 में 7 से 9 वर्ष से कम, कक्षा 3 में 8 से 10 वर्ष से कम, कक्षा 4 में 9 से 11 वर्ष से कम एवं कक्षा 5 के लिए 10 से 12 वर्ष से कम स्थिति निर्धारित की गई है।

बालवाटिका एक, दो एवं तीन और कक्षा 1 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन https://admission.kvs.gov.in/ माध्यम से किया जाएगा। कक्षा 2 से 5 के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा। आवेदन फॉर्म विद्यालय से प्राप्त कर या केवीएस की वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। भरे हुए फॉर्म आवश्यक दस्तावेजों के साथ 20 मार्च से 2 अप्रैल सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक विद्यालय में जमा करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए अभिभावक विद्यालय में कार्यालयीन समय पर संपर्क कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 12 जुलाई 2022

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

तीन आंगनवाड़ी केन्द्रों को नोटिस जारी  

Reva India News

Leave a Comment