Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला दौरे पर आएंगे प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल, संशोधित कार्यक्रम जारी

मंडला, 12 जुलाई 2026

मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं मंडला जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल के जुलाई 2026 के मंडला दौरे का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व में जारी 12 एवं 13 जुलाई के कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं तथा अब दौरा 15 एवं 16 जुलाई को होगा।

15 जुलाई (बुधवार) को प्रभारी मंत्री भोपाल से प्रस्थान कर शाम 7 बजे मंडला जिले के महाराजपुर स्थित रिजॉर्ट, पौड़ी पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।

16 जुलाई (गुरुवार) को सुबह 10 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे कलेक्टर कार्यालय स्थित योजना भवन में जिला विकास सलाहकार समिति की परिचयात्मक बैठक एवं विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे। दोपहर बाद मंडला से अनूपपुर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

 

 

 

 

सब्जी मंडी में स्वच्छता के प्रति विक्रेताओं को किया जागरूक

 

मंडला, 12 जुलाई 2026

स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत शनिवार को सब्जी मंडी, मंडला में विशेष आईईसी (सूचना, शिक्षा एवं संचार) जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान सब्जी विक्रेताओं को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हुए अपनी दुकानों पर डस्टबिन रखने तथा सब्जियों का अपशिष्ट एवं अन्य कचरा केवल नगर पालिका के डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन में ही देने की अपील की गई।

इस अवसर पर विक्रेताओं से सड़क, नालियों एवं सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाने का आग्रह करते हुए बताया गया कि स्वच्छ एवं सुंदर मंडी का निर्माण नगर पालिका के साथ-साथ प्रत्येक विक्रेता और नागरिक की सहभागिता से ही संभव है। सभी से मंडला को स्वच्छ, सुंदर एवं आदर्श शहर बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की गई। यह जागरूकता अभियान आईईसी टीम अल्ट्रा क्लीन सर्विसेज द्वारा वार्ड पर्यवेक्षक श्री नरेंद्र लाहोरिया के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।

 

 

 

 

 

जिला जेल मंडला का निरीक्षण, बंदियों की समस्याएं सुनकर दिए आवश्यक निर्देश

 

मंडला, 12 जुलाई 2026

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री कमल जोशी ने शनिवार को जिला जेल मंडला का निरीक्षण किया। इस दौरान विधिक जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

निरीक्षण के दौरान श्री जोशी ने पुरुष एवं महिला बैरकों, पाकशाला, शौचालयों तथा बंदियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं एवं साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने जेल मैनुअल के अनुरूप व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की और बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा आवश्यक विधिक सलाह प्रदान की।

विधिक जागरूकता कार्यक्रम में बंदियों को उनके अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता एवं विभिन्न विधिक योजनाओं की जानकारी दी गई। जिन बंदियों के पास अधिवक्ता नहीं थे, उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समय पर पेशी सुनिश्चित करने तथा उच्च न्यायालय में अपील योग्य मामलों में शीघ्र निःशुल्क विधिक सहायता के माध्यम से अपील करने की सलाह भी दी गई।

इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री तपन धारगा, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय कुमार खोब्रागड़े, जेल अधीक्षक श्री संजय सहलाम, जेल स्टाफ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी एवं बंदीजन उपस्थित रहे।

Related posts

नवतपा के दौरान बरतें विशेष सावधानी

Reva India News

अवकाश के दिन जमा नहीं होंगे नाम निर्देशन पत्र

Reva India News

14 सूत्रीय मांगो को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन को मिला समर्थन कान्हा नेशनल पार्क में बाघों की मौंतो से मचा बवाल

Reva India News

Leave a Comment