Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

7 एवं 8 मई को आदि उत्सव प्रस्तावित केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते की अध्यक्षता में आयोजन पर हुई चर्चा

मण्डला 19 फरवरी 2022

आदि उत्सव के आयोजन के संबंध में गोलमेज सभाकक्ष में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने रामनगर में आयोजित किए जाने वाले आदि उत्सव के संबंध में जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि 7 एवं 8 मई के 2 दिवसीय आयोजन के लिए प्रख्यात कलाकारों से संपर्क करें। राज्यसभा सांसद संपतिया उईके ने आदि उत्सव कार्यक्रम की थीम पर चर्चा करते हुए इसे जनजातीय संस्कृति पर आधारित रखने की बात कही। चर्चा के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा आयोजन के विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

Related posts

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

जिले में मिले 19 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

जिले की रैंकिंग को सुधारने प्रतिदिन करें शिकायतों का निराकरण – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment