Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोविड टीकाकरण से संबंधित बैठक संपन्न

मण्डला 24 फरवरी 2022

कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में आयोजित बैठक में जिले के समस्त प्राचार्यों को कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि कक्षा 9वीं एवं 11वीं में 15-18 वर्ष के अध्ययनरत कोविड-19 टीकाकरण के द्वितीय डोज के लिए पात्र छात्र-छात्राओं का 3 दिवस में शत-प्रतिशत टीकाकरण की कार्यवाही पूर्ण करें। साथ ही कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा उपरांत पात्र छात्र-छात्राओं का भी कोविड-19 टीकाकरण की द्वितीय डोज की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रानी बाटड, अपर कलेक्टर मीना मसराम, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता बर्वे, एपीसी मुकेश कुमार पाण्डेय, दर्पण दुबे आदि उपस्थित रहे।

Related posts

कृषक उत्पादों को ऑनलाईन मार्केटिंग से जोड़ें कृषि उत्पादक संगठनों का जिला स्तरीय निगरानी बैठक संपन्न

Reva India News

आमजन को आकाशीय बिजली/बज्रपात से बचाव हेतु सुझाव

Reva India News

5/2/2024 से अनिश्चितकालीन चूल्हा बंद हड़ताल

Reva India News

Leave a Comment