Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खरीफ पंजीयन की 5 मार्च अंतिम तिथि

मण्डला 24 फरवरी 2022

जिला आपूर्ति अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार रबी उपार्जन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए जिले में कुल 54 पंजीयन केन्द्र स्थापित किये गए हैं। शासन द्वारा खरीफ पंजीयन के लिए 5 फरवरी 2022 से 5 मार्च 2022 तक तिथि निर्धारित की गई है। वर्तमान में 24 फरवरी 2022 तक जिले के 54 पंजीयन केन्द्रों के माध्यम से 8947 कृषकों द्वारा 13561.32 हेक्टेयर भूमि में बोई गई रबी फसल जैसे गेहूं, चना, मसूर एवं सरसों का पंजीयन कराया गया है। सभी पंजीयन केन्द्रों पर किसान पंजीयन का कार्य प्रारंभ है, जिन किसानों ने पंजीयन नहीं कराया है वे अपने नजदीकि पंजीयन केन्द्र में जाकर अपना पंजीयन करायें। जिन किसानों के द्वारा पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन कराया गया था, उनके लिए पिछले पंजीयन का नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। वे किसान एमपी किसान ऐप, अधिकृत लोक सेवा केन्द्र, कॉमन सर्विस सेन्टर (बड़ीखैरी, अंजनिया, ककैया, हिरदेनगर, तुईयापानी, पिण्डरई, भरभेली), एमपीऑनलाईन (पदमी चौराहा एवं बम्हनीबंजर) एवं वर्तमान में सहकारी समिति स्तर के पंजीयन केन्द्रों से पंजीयन का नवीनीकरण करा सकते हैं। सिकमी/बटाईदार कृषक एवं वन पट्टाधारी का पंजीयन केवल शासन द्वारा पंजीकृत सहकारी समिति स्तर के पंजीयन केन्द्र पर ही हो सकेगा।

जिला आपूर्ति अधिकारी ने जिले के समस्त किसानों से अपील किया है कि पंजीयन की अंतिम दिनांक के भीड़-भाड़ से बचने के लिए समय से वे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, समग्र सदस्य आई.डी. एवं खसरा आदि की प्रति के साथ समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय के लिए किसान पंजीयन केन्द्र में उपस्थित होकर अपना पंजीयन व नवीनीकरण शीघ्र करा लें।

Related posts

राज्यसभा सांसद संपतिया उईके ने की रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात रेल सेवाओं के विस्तार के लिए दिया मांग पत्र

Reva India News

खनिज विभाग के द्वारा अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्यवाही

Reva India News

मेकल ने यंग स्टार को और खैरी ने खेल विभाग को दी मात स्वर्गीय मुस्ताक अहमद प्रीमियर फुटबॉल लीग में हो रहे रोमांचक मुकाबले

Reva India News

Leave a Comment