Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित होगा जिले का संकुल स्तरीय संगठन

मण्डला 6 मार्च 2022

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को पुलिस लाईन मैदान देवास में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मंडला जिले के निवास तहसील के ’’खुशी’’ संकुल स्तरीय संगठन को सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार म0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा दिनांक 8 मार्च 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं की दृढ़ इच्छा शक्ति से आजीविका द्वारा स्वयं को सशक्त करने की दिशा में किये गये प्रयास को सराहने एवं सम्मानित करने के उददेश्य से उत्कृष्ट संकुल स्तरीय संगठनों को पुरस्कार वितरित किया जा रहा है। समारोह में सम्मानित किए जाने हेतु निवास विकासखण्ड के खुशी संकुल स्तरीय संगठन सहित कुल 4 संकुल स्तरीय संगठनों को नामांकित किया गया है। उक्त कार्यक्रम में संबंधित संकुल स्तरीय संगठन से अध्यक्ष सहभागिता करेंगे। इस उपलब्धि पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने खुशी संकुल स्तरीय संगठन के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के निरंतर प्रगति की कामना की है।

Related posts

किशोरी बालिका जागरूकता शिविर आयोजन के निर्देश

Reva India News

हब फोर एंपावरमेंट ऑफ वुमेन जागरूकता अभियान 9 से 13 सितंबर तक

Reva India News

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में ईडीपी प्रशिक्षण 3 फरवरी से

Reva India News

Leave a Comment