Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन आरडी कॉलेज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं होंगी सम्मानित

मण्डला 7 मार्च 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जिला स्तरीय आयोजन आरडी कॉलेज परिसर में किया जाएगा। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने कार्यालय की महिला कर्मचारियों को महिला दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित करें। श्रीमती सिंह ने सभी जिला अधिकारियों से कहा कि उनके कार्यालय की ऐसी महिला अधिकारी या कर्मचारी जिन्होंने विषम परिस्थितियों में अच्छा कार्य किया है उन्हें सम्मानित करें। उन्होंने बैंक अधिकारी, महिला चिकित्सक, नर्सेस सहित अन्य शासकीय महिला कर्मचारियों को कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए कहा है।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कराया गया महिलाओं का रक्त परीक्षण

Reva India News

बीजाडांडी में ’अ’ से अक्षर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

Reva India News

कोदो कुटकी उपार्जन के लिए पंजीयन अवधि 31 अक्टूबर तक बढ़ाई गई

Reva India News

Leave a Comment