Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड भोपाल अध्यक्ष का मंडला दौरा

मण्डला 23 मार्च 2022

म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड भोपाल अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) जितेन्द्र लिटोरिया का 24 मार्च को मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री जितेन्द्र लिटोरिया 24 मार्च को 11 बजे डिण्डौरी से मंडला के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 12:30 बजे दाढ़ीभानपुर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष श्री लिटोरिया 1:30 बजे दाढ़ीभानपुर से मवई के लिए प्रस्थान करेंगे एवं 2:30 बजे मवई पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड भोपाल अध्यक्ष दोपहर 3:30 बजे मवई से बिछिया के लिए प्रस्थान करेंगे एवं 4ः30 बजे बिछिया पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात 5:30 बजे बिछिया से मंडला के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 6:30 बजे मंडला पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे।

Related posts

हैप्पी सीडर, सुपर सीडर व स्मार्ट सीडर के लिए किसानों से आवेदन आमंत्रित

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 16 अप्रैल 2023

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों को गंभीरता से लें – अपर कलेक्टर

Reva India News

Leave a Comment