स्वच्छता जागरूकता के लिए 27 मार्च को भी हुए विविध कार्यक्रम
पार्कों में बच्चों, बुजुर्गों एवं वृद्धजनों ने योगा करके स्वच्छता का दिया संदेश

मण्डला 27 मार्च 2022
कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशन में 27 मार्च को भी जिले के सभी नगरीय निकायों में स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गई। 27 मार्च को स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत स्वच्छता कार्यक्रम एवं योग द्वारा जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित हुई। प्रातः 6:30 से 7:30 बजे तक जिला मुख्यालय के नेहरू उद्यान में बच्चों, बुजुर्गों एवं वृद्धजनों ने योगा करके शहरवासियों एवं जिले को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला, अपर कलेक्टर मीना मसराम, मुख्य नगरपालिका अधिकारी आर.के. कुर्वेती, दिनेश धुर्वे, मिनी सिंह, एवं व्यापारी संघ, समाजसेवी संगठन, जनप्रतिनिधि, एनजीओ एवं आमजनो ने भाग लिया। योग अभ्यास के पश्चात स्वच्छता की शपथ दिलाई गई एवं उपस्थित लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न करने, गीला-सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखने एवं कचरा वाहनों में ही डालने की शपथ दिलाई गई। नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला ने नगरवासियों से स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
नैनपुर सहित सभी निकायों में भी हुए स्वच्छता कार्यक्रम
कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों के 26 एवं 27 मार्च को स्वच्छता गतिविधियों को वृहद पैमाने पर आयोजित करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में जिले के सभी नगरीय निकायों में स्वच्छता से संबंधित साफ-सफाई एवं योगा जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। नैनपुर सहित सभी निकायों में भी स्थानीय आमजनों द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम एवं योगा किया गया।
जिला अधिकारियों ने भ्रमण के दौरान की स्वच्छता पर निगरानी
जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के तहत अलग-अलग वार्डों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारियों को अलग-अलग वार्ड आवंटित किए गए थे। इसी क्रम में जिलाधिकारियों ने अपने आवंटित वार्डों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही वार्डवासियों से चर्चा करते हुए स्वच्छता संबंधी फीडबैक भी लिया तथा आमजनों को स्वच्छता को अपनी आदत में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक विभिन्न एनजीओ के माध्यम से स्वच्छता सर्वेक्षण एवं साफ-सफाई से संबंधित फीडबैक प्राप्त किया।
प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत गृह प्रवेशम कार्यक्रम आज
मण्डला 27 मार्च 2022
कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत प्रदेश में निर्मित एक लाख आवासों का गृह प्रवेश कार्यक्रम 28 मार्च 2022 को प्रातः 11:30 वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने संबंधितों को निर्देशित किया है कि आवास पोर्टल पर पूर्ण सभी नव निर्मित आवासों की जनपदवार ग्राम पंचायतवार हितग्राहीवार सूची बनाकर गृह प्रवेश के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें। यह कार्यक्रम समस्त ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों एवं जिला पंचायतों पर आयोजित एवं प्रसारित किया जाये। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत चयनित आवासों के लिए एडीईओ, पीसीओ, उपयंत्री, पटवारी आदि के माध्यम से सत्यापन करायेंगे तथा उनसे लिखित में इस आशय का प्रमाण पत्र प्राप्त करेगें।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि चयनित आवासों दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में सभी मापदण्ड पूर्ण करते हों। प्रधानमंत्री का संबोधन सभी कार्यक्रम स्थलों पर दिखाया एवं सुनाया जायेगा जिसकी सभी तैयारियां सुनिश्चित करें तथा दूरदर्शन, फेसबुक, यूटयूब वेबकॉस्ट लिंक द्वारा प्रसारित होगा। प्रत्येक जनपद में पीएमएवायजी के पंजीकृत समस्त हितग्राहियों का कार्यक्रम के लिए पंजीयन कराया जाये तथा समस्त हितग्राहियों को उक्त कार्यक्रम में भागीदारी की सूचना एस.एम.एस व ग्राम कोटवार के माध्यम से मुनादी एवं अन्य माध्यम से देना सुनिश्चित किया जाये। सभी जनपद पंचायत कार्यालय तथा समृद्ध पर्यावास से समस्त विभागों को इस कार्यालय से कनेक्ट किया जाये। जनपद के त्रि-स्तरीय पंचायतों के सभी अधिकारी व कर्मचारियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं पटवारी आदि को भी इस कार्यक्रम से जोड़ा जाये। गृह प्रवेश के कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया जाये। गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुये मॉस्क लगाना आवश्यकतानुसार सेनेटाईजर का उपयोग व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा
3 कोरोना पॉजीटिव
मण्डला 27 मार्च 2022
26 मार्च की शाम 3 बजे से 27 मार्च की शाम 3 बजे तक जिले में कोरोना के 3 संक्रमित मरीज मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लालबहादुर शास्त्री वार्ड मंडलाष्निवासी 58 वर्षीय महिला, ग्राम निधानी निवासी 56 वर्षीय पुरूष एवं कोसमपानी निवासी 40 वर्षीय पुरूष की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की सघन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी कोरोना जाँच तत्काल सुनिश्चित करें।
आर्थिक सहायता स्वीकृत
मण्डला 27 फरवरी 2022
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सतेन्द्र ग्राम घाटमगाँव निवासी की पानी में डूबने से मृत्यु होने के कारण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व निवास द्वारा मृतक के निकटतम वारसान को कुल 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह राशि संबंधित के बैंक खाते में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
आई.टी.आई. मंडला में प्लेसमेंट ड्राइव आज
मण्डला 27 मार्च 2022
शासकीय आई.टी.आई. मण्डला में 28 मार्च को प्रातः 11 बजे से 4 बजे तक मंडला जिले के प्रतिष्ठित स्थानीय कम्पनियों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें टर्नर फिटर, मशीनिष्ट, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, मेसन, मोटर मेकेनिक एवं इलेक्ट्रीशियन आदि ट्रेड से आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हो सकते हैं। प्रशिक्षणार्थी प्लेसमेंट ड्राइव में अपने मूल दस्तावेज छायाप्रतिलिपि सहित एवं शैक्षणिक बायोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते हैं। साथ ही प्लेसमेंट ड्राइव में कोविड गाइडलाइन्स का पालन करना अनिवार्य है।
गृह प्रवेशम कार्यक्रम अब 29 को
मण्डला 27 मार्च 2022
संचालक प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण विकास आयुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत प्रदेश में निर्मित 5.50 लाख आवासों का गृह प्रवेश कार्यक्रम 28 मार्च 2022 को वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित किया जाना था, किन्तु प्राप्त संशोधन के अनुसार अब यह कार्यक्रम 29 मार्च को होगा। संचालक प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण विकास आयुक्त ने निर्देशित किया कि शेष कार्यक्रम संबंधित तैयारियाँ एवं निर्देश यथावत रहेंगे।