Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भवन एवं संनिर्माण श्रमिकों को दिव्यांग उपकरणों के लिए मिलेगा अनुदान

मंडला 26 जुलाई 2024

श्रम पदाधिकारी मंडला ने बताया कि मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल, श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिकों एवं उनके पंजीयन कार्ड में सम्मिलित आश्रित परिवार के सदस्यों के दिव्यांगता की स्थिति में उनके आवागमन हेतु मोटर चलित तिपहिया साइकिल एवं अन्य सभी दिव्यांग उपकरण क्रय करने हेतु भवन एवं अन्य संनिर्माण दिव्यांग सहायता अनुदान योजना-2024 लागू की गई है। श्रम पदाधिकारी मण्डला द्वारा बताया गया कि पंजीकृत निर्माण श्रमिक द्वारा मण्डल के पोर्टल पर योजनांतर्गत आवेदन किया जाएगा। योजना के तहत मोटर चलित तिपहिया साइकिल एवं अन्य सभी दिव्यांग उपकरण क्रय करने पर क्रय मूल्य की 100 प्रतिशत् राशि (अधिकतम् 35000 रूपये) मण्डल द्वारा अनुदान के रूप मे प्रदाय की जाएगी। योजनांतर्गत पात्रता एवं दस्तावेजों की जानकारी हेतु श्रम कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Related posts

जिला आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में पूर्व तैयारी जरूरी – कलेक्टर

Reva India News

स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपरांत ’’साँची पेड़ा’’ मिष्ठान का उपयोग करें

Reva India News

महिला दिवस विशेष : कान्हा टाइगर रिजर्व की सुरक्षा में महिलाओं का दमदार योगदान

Reva India News

Leave a Comment