Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मतदाता सूची में परिवर्धन, विलोपन तथा संशोधन के फार्म 11 अप्रैल तक लिए जाएंगे

मंडला 7 अप्रैल 2022

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायतों की फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची का कार्यक्रम जारी किया गया है। नगरीय निकाय एवं पंचायतों में फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता दावा आपत्ति के सभी निर्धारित केन्द्रों में परिवर्धन, विलोपन तथा संशोधन फार्म 11 अप्रैल को अपरान्ह 3 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि मतदाता सूची का अवलोकन करें तथा यदि किसी प्रकार का त्रुटिसुधार, संशोधन, विलोपन एवं अगर मतदाता सूची में नाम नहीं है तो नाम जोड़ने के लिए निर्धारित समयावधि में फार्म जमा करना सुनिश्चित करें।

Related posts

बाल विवाह पर त्वरित कार्रवाई, तीन मामलों में रोका गया विवाह

Reva India News

महिलाओं के विरूद्ध होने वाले साईबर अपराधों पर कार्यशाला

Reva India News

विजयदशमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के शस्त्र पूजन में सनातनियों की दिखी झलक .शक्ति शस्त्र पदयात्रा में मातृशक्तियों ने लगाए जयकारे

Reva India News

Leave a Comment