Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

18 से 22 तक आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेले की तैयारियां पूरी करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने स्वास्थ्य एवं संबंधित विभागों की बैठक में दिए निर्देश  

मण्डला 11 अप्रैल 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने 18 अप्रैल से 22 अप्रैल तक आयोजित होने वाले ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले की तैयारियों के संबंध में स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेलों की सभी जरूरी तैयारियां पूरी करें। उन्होंने स्वास्थ्य मेलों की व्यापक स्तर पर जानकारी प्रसारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले में आयुष्मान कार्ड पंजीयन, आधार कार्ड पंजीयन, संक्रामक बीमारियों के प्रति जागरूकता, डिजिटल स्वास्थ्य आईडी बनाने का कार्य होगा, इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी करें। कलेक्टर ने कहा कि ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करें। बैठक में सहायक कलेक्टर एडीएम मीना मसराम, स्वास्थ्य, महिला बाल विकास विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

गर्मी के मद्देनजर रखें मेले में करें व्यवस्थाएं

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि 18 से 22 अप्रैल के दौरान आयोजित होने वाले ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले में गर्मी के मौसम को मद्देनजर रखते हुए बैठक, पानी, छाया आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मेले में जांच के लिए आने वाले व्यक्तियों के लिए पीने का पानी, ग्लूकोस तथा हवा आदि का इंतजाम अनिवार्य रूप से करें। कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देशित किया कि मेला स्थल पर रजिस्ट्रेशन काउंटर भी अनिवार्य रूप से बनाएं। साथ ही आयुष विभाग का सहयोग लेते हुए लोगों को आयुष चिकित्सा का लाभ दिलाएं।

कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि ब्लॉक स्तरीय मेलों के आयोजन के संबंध में ब्लॉक स्तरीय टीम के साथ बैठक करें तथा तैयारियों के संबंध में सभी जरूरी निर्देश दें। उन्होंने स्वास्थ्य मेले में स्थानीय एनजीओ एवं समाजसेवियों को भी जोड़ने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले में अधिक से अधिक डिजिटल स्वास्थ्य कार्ड बनाए जाने की कार्यवाही की जाए। इसी प्रकार से अधिक से अधिक संख्या में आयुष्मान पंजीयन भी कराएं। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग तथा संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य मेले के आयोजन संबंधी प्रचार-प्रसार अभियान प्रारंभ करें। उन्होंने खेल विभाग को भी निर्देशित किया कि मैदानी अमले के माध्यम से स्वास्थ्य मेले के लिए जागरूकता गतिविधियां आयोजित करें। इसी प्रकार जन अभियान परिषद भी सक्रिय होकर इसका प्रचार प्रसार करें। कलेक्टर ने स्वास्थ्य मेला में नियमित टीकाकरण एवं कोविड टीकाकरण की व्यवस्था भी रखने के निर्देश दिए।

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मैहर में माँ शारदा देवी की पूजा अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख समृद्धि की कामना की

Reva India News

अनुशासित और संयमित रहकर आदर्श नागरिक बने विद्यार्थी : श्री मंगुभाई पटेल राज्यपाल ने किया मेनिट के तूर्यनाद- 24 महोत्सव का शुभारम्भ

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 1 नवम्बर 2022

Reva India News

Leave a Comment