Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*जुएं की सूचना पर मण्डला पुलिस की कार्यवाही, थाना कोतवाली पुलिस नें 14 जुआरियों से 01 लाख 52 हजार, 11 बाईक एवं 11 मोबाईल सहित लगभग 09 लाख का मसरुखा जप्‍त*

*पंजीबध्द अपराधः-* थाना कोतवाली अपराध क्र. 205/2022 धारा 13 जुंआ एक्ट

*घटना का संक्षिप्त विवरण:-* पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री यशपाल सिंह राजपूत द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर सख्ती से लगाम लगाते हुए अवैध गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं । साथ ही मंडला पुलिस अधीक्षक द्वारा जुआ, सट्टा के बारे में किसी भी माध्यम से प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है ।

इसी तारत्‍मय में दिनांक 13.04.2022 को थाना कोतवाली को राञी में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शारदा कालोनी में मकान के पास पड़े खाली प्लाट में कुछ लोग तांस के पत्तों से रूपये पैसों से हार जीत का दांव लगाकर जुंआ खेल रहे है । मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के उपरांत अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक मंडला गजेन्‍द्र सिंह कवर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी मंडला अश्विनी कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आशीष धुर्वे की टीम द्वारा मुखबिर के बताये हुये स्थान शारदा कालोनी में मकान के पास पड़े खाली प्लाट में पहुंचे जहां कुछ लोग लाईट की रोशनी में तांस के पत्तों पर रूपये पैसे का दांव लगाकर जुंआ खेलते दिखाई दिये । पुलिस टीम द्वारा जुंआ खेल रहे कुल 14 लोगों को घेरा बंदी कर पकड़ा गया जिनसे उनका नाम पता पूछा गया व तलाशी ली गई । पुलिस द्वारा जुंआ खेल रहे 14 आरोपियों के कब्जे से कुल नगदी रकम 1 लाख 52 हजार रुपये, ताश के पत्ते तथा घटना स्थल से 02 स्‍कूटी, 09 मोटर साईकिल एवं 11 मोबाईल फोन जप्‍त किया गया है। इस प्रकार पुलिस टीम को 14 आरोपियों से कुल लगभग 09 लाख का मसरुखा जप्‍त किया गया। आरोपियों द्वारा अपनी पहचान छुपाने के लिए बिना नंबर के मोटर साईकल का प्रयोग किया जा रहा था। उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्र. 205/2022 धारा 13 जुंआ एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

विशेष भूमिका: – उक्त कार्यवाही एसडीओपी मंडला अश्विनी कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आशीष धुर्वे , उनि शक्ति सिंह यादव, उनि खुशबू बिसेन, सउनि खेमराज राणा, आर. अमित गरयार, आर सुंदर भलावी, आर संतराम मरावी, आर. योगेश, आर नंद किशोर धुर्वे, आर ब्रजलाल सिंगरौरे, आर विवेक राज पांडे का विशेष योगदान रहा ।

आरोपियो के नाम 1.विक्की कुमार पटेल पिता साधुशरण पटेल उम्र 19 साल निवासी बिनैका तिराहा मंडला 2.विशाल सिंधिया पिता प्रहलाद सिंधिया उम्र 29 साल निवासी डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद वार्ड मंडला 3.वीरेन्द्र कुमार लोधी पिता स्व. रूप सिंह लोधी उम्र 46 साल निवासी बिंझिया वार्ड नम्बर 12 थाना मंडला 4. राजकुमार लाहोरिया पिता स्व. शंकर लाल लाहोरिया उम्र 51 साल निवासी बिनैका तिराहा मंडला 5.आजिम खान पिता नसीर खान उम्र 34 साल निवासी दादा धनीराम वार्ड महाराजपुर 6.सुरेन्द्र साहू पिता स्व. लल्लू लाल साहू उम्र 44 साल निवासी रानी दुर्गावती वार्ड मंडला 7. शिवम सिंधिया पिता सोनी लाल सिंधिया उम्र 28 साल निवासी सुभाष वार्ड मंडला थाना मंडला 8.अशोक यादव पिता बाबूलाल यादव उम्र 33 साल निवासी रेल्वे स्टेशन महाराजपुर 9.नारायण प्रसाद कछवाहा पिता अनंत राम कछवाहा उम्र 42 साल निवासी कुंवरगांव पुरवा थाना महाराजपुर के 10. संदीप नंदा पिता स्व. सुरेश नंदा उम्र 32 साल निवासी महात्मा गांधी वार्ड मंडला 11. इमरान खान पिता रज्जब खान उम्र 38 साल निवासी जवाहर वार्ड बिंझिया 12. सुनील यादव पिता स्व. गणेश यादव उम्र 32 साल निवासी लाल बहादुर शास्त्री वार्ड मंडला 13.प्रकाश पालीवाल पिता धनराज पालीवाल उम्र 27 साल निवासी बिंझिया थाना मंडला 14. गोलू नंदा पिता सुदर्शन नंदा उम्र 33 साल निवासी महात्मा गांधी वार्ड मंडला थाना मंडला

Related posts

मंडला में सजेगा मिलेट फूड फेस्टिवल का जायका 13-14 फरवरी को पुलिस ग्राउंड में स्वाद, सेहत और संस्कृति का संगम

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 30 अगस्त 2022

Reva India News

*अभाविप मंडला ने मनाई वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती*

Reva India News

Leave a Comment