Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते करेंगे शुभारंभ

मण्डला 12 अप्रैल 2022

मंडला जिले से ’एक जिला एक उत्पाद’ के तहत कोदो-कुटकी की फसल चयनित की गई है। जिला प्रशासन द्वारा विगत वर्ष कोदो-कुटकी के उत्पादों के प्रोत्साहन एवं जिले की आदिवासी संस्कृति के विभिन्न रूपों के प्रदर्शन के लिए मोचा में कोदो-कुटकी तिहार आयोजित किया गया था। इसी क्रम में इस वर्ष भी 14 से 17 अप्रैल तक ग्राम पंचायत मोचा में कोदो-कुटकी तिहार आयोजित किया जा रहा है। कोदो-कुटकी तिहार का शुभारंभ 14 अप्रैल को प्रातः 10 बजे केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते करेंगे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण भी शामिल होंगे। कोदो-कुटकी तिहार में विभिन्न विभागों के स्टॉल्स लगाकर लोकल उत्पादों का प्रमोशन किया जाएगा। यह तिहार आमजनों के लिए प्रतिदिन शाम 4 बजे से 8 बजे तक खुला रहेगा। कोदो-कुटकी तिहार में आदिवासी संस्कृति की झलक दिखाने स्थानीय नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा कोदो-कुटकी तिहार के आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। जिलेवासी कोदो-कुटकी तिहार में पहुंचकर स्थानीय व्यंजनों, कोदो-कुटकी के उत्पादों एवं आदिवासी संस्कृति की प्रस्तुतियां देख सकते हैं।

Related posts

प्राणायाम और योग की विभिन्न मुद्राओं का हुआ अभ्यास जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय में सूर्य नमस्कार

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने ’आनंद उत्सव-2025’ के आयोजन की रूपरेखा हेतु आदेश जारी किए  

Reva India News

*झूठे आंकड़े देने वाले मुख्यमंत्री शिवराज के खिलाफ दर्ज करो एफआईआर-कांग्रेस जनों ने की मांग*

Reva India News

Leave a Comment