Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री सूक्ष्म उद्यम उन्नयन योजना अन्तर्गत जिले को 40 इकाईयों का लक्ष्य

मण्डला 18 जून 2021

सहायक संचालक उद्यान से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री सूक्ष्म उद्यम उन्नयन योजना (पीएम एफएमई स्कीम) अंतर्गत केन्द्र शासन द्वारा खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित उद्योगों की स्थापना एवं उन्नयन के लिए 35 प्रतिशत अनुदान (अधिकतम 10 लाख रू) की योजना संचालित की गई है, जिसमें मण्डला जिले को भी शामिल किया गया है। मण्डला जिले के लिए चयनित फसल कोदो कुटकी है किन्तु कोदो कुटकी के नवीन प्रस्तावों के साथ अन्य उद्योगों के उन्नयन के भी प्रस्ताव मान्य किये जायेंगे।

सहायक संचालक उद्यान ने जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए जिले को कुल 40 इकाईयों का लक्ष्य दिया गया है। योजनान्तर्गत व्यक्तिगत इकाईयों के लिए आवेदन हेतु पोर्टल की शुरूआत की जा चुकी है एवं समूहों के लिए आवेदन फिलहाल ऑफलाईन प्राप्त किये जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति कार्यालय सहायक संचालक उद्यान मण्डला से कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं अथवा विकासखण्ड स्तर पर संबंधित विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं। कार्यालय सहायक संचालक उद्यान के दूरभाष नं. 07642-252340 एवं मो.नं. 7247618101, 8982197019 पर भी संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही इच्छुक व्यक्ति www.pmfme.mofpi.gov.in पर भी आवेदन कर सकते हैं।

Related posts

ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

Reva India News

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित मण्डला को प्रथम पुरूस्कार मिला  

Reva India News

निस्वार्थ भाव से कोविड फ्रांट वर्कर के स्वास्थ्य को लेकर किया जाप

Reva India News

Leave a Comment