Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गेहूं विक्रय के लिए स्लॉट बुकिंग कराकर विक्रय की तिथि सुनिश्चित करें  

मण्डला 13 अप्रैल 2022

जिला आपूर्ति अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार रबी विपणन वर्ष 2022-23 के लिए जिले में गेहूं विक्रय के लिए 53 केन्द्र बनाये गए हैं, इन केन्द्रों पर कृषकों द्वारा अपनी उपज का गेहूं विक्रय के लिए 11497 कृषकों द्वारा स्लॉट बुकिंग कराई गई है। इनमें से 168 कृषकों के द्वारा 9831.55 क्विंटल गेहूं की उपज का विक्रय किया गया। कृषकों से अनुरोध किया गया है कि अपने नजदीकी केन्द्र पर जाकर 17 अप्रैल 2022 तक वेबसाईट http://mpeuparjan.nic.in/mpeuparjan/Home.aspx पर रबी 2022-23 के किसान स्लॉट बुकिंग के ऑप्शन पर जाकर अपनी गेहूं विक्रय हेतु स्लॉट बुकिंग कराकर विक्रय की तिथि सुनिश्चित कर लें। साथ ही अपनी उपज का विक्रय हेतु साफ-सुथरी एवं एफ.ए.क्यू. मापदण्ड की तैयार कर उपार्जन केन्द्र लेकर आएं। ताकि किसी भी प्रकार के परेशानी से बचा जा सके।

Related posts

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस चौपाल में ग्रामीणों से किया संवाद हेलमेट, साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति पर मंडला पुलिस का जन-जागरूकता अभियान

Reva India News

*मंडला पुलिस के सभी थानों में नशे से दूरी अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी हुआ चौपाल का आयोजन

Reva India News

बालक दिव्यांग छात्रावास माधोपुर में साइन लैंग्वेज अंतर्राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

Leave a Comment