Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वेतन निर्धारण प्रकरणों के निराकरण के लिए 25 से 29 तक लगेंगे शिविर

मण्डला 22 अप्रैल 2022

कार्यालय आयुक्त कोष एवं लेखा म.प्र. के निर्देशानुसार लंबित वेतन निर्धारण प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए 25 अप्रैल से 29 अप्रैल 2022 तक जिला कोषालय मंडला में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा है कि जिले के समस्त आहरण संवितरण अधिकारियों को लंबित वेतन निर्धारण अनुमोदन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर से वेतन निर्धारण की कार्यवाही पूर्ण कर ऑनलाईन तथा सेवा पुस्तिका के साथ निर्धारित तिथि को समस्त लंबित प्रकरणों को प्रस्तुत करें। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 अप्रैल से 29 अप्रैल तक जिला कोषालय मंडला में सहायक संचालक मुकेश नरते के मार्गदर्शन में शिविर आयोजित होंगे।

Related posts

पूर्व से स्वीकृत योजनाओं का कार्य समय पर पूर्ण करें- सीईओ जिला पंचायत पीएचई विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देष  

Reva India News

फोटो निर्वाचक नामावली विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 की दावे-आपत्तियां 30 तक

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 16 फरवरी 2026

Reva India News

Leave a Comment