Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वेतन निर्धारण प्रकरणों के निराकरण के लिए 25 से 29 तक लगेंगे शिविर

मण्डला 22 अप्रैल 2022

कार्यालय आयुक्त कोष एवं लेखा म.प्र. के निर्देशानुसार लंबित वेतन निर्धारण प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए 25 अप्रैल से 29 अप्रैल 2022 तक जिला कोषालय मंडला में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा है कि जिले के समस्त आहरण संवितरण अधिकारियों को लंबित वेतन निर्धारण अनुमोदन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर से वेतन निर्धारण की कार्यवाही पूर्ण कर ऑनलाईन तथा सेवा पुस्तिका के साथ निर्धारित तिथि को समस्त लंबित प्रकरणों को प्रस्तुत करें। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 अप्रैल से 29 अप्रैल तक जिला कोषालय मंडला में सहायक संचालक मुकेश नरते के मार्गदर्शन में शिविर आयोजित होंगे।

Related posts

गेहूं उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को पारदर्शी बनाने के निर्देश

Reva India News

बच्चों के साथ आत्मीय संवाद कर उनकी मुस्कान का हिस्सा बनीं मंत्री श्रीमती संपतिया उइके टीकरवारा में आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों एवं माताओं से किया संवाद

Reva India News

लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम अंतर्गत सहायक व्यक्ति की नियुक्ति की जाएगी

Reva India News

Leave a Comment