Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जेईई, नीट परीक्षाओं की तैयारी के लिए रिफ्रेशर कोचिंग जिला मुख्यालय एवं विकासखंडों में हो रहे संचालित

मण्डला 23 अप्रैल 2022

जिले में प्रोजेक्ट नई उड़ान अंतर्गत सत्र 2021-22 में कक्षा 12वीं के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों हेतु समस्त विकासखण्ड मुख्यालय के उत्कृष्ट विद्यालयों में निःशुल्क जेईई एवं नीट की परीक्षा के पूर्व तैयारी के लिए रिफ्रेशर कोर्स हेतु कोचिंग सुविधा जिला मुख्यालय के उत्कृष्ट विद्यालय एवं बीजाडांडी, निवास, मोहगांव, बिछिया, नैनपुर में 20 अप्रैल से प्रारंभ हो चुकी है, जिसका संचालन 30 जून तक प्रातः 7 से 9 बजे तक कराया जा रहा है। इस कार्य हेतु समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं शिक्षकों को विषयवार निःशुल्क कोचिंग प्रदान करने हेतु सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संबंधितों को आदेशित किया गया है।

एपीसी मुकेश पाण्डेय समग्र शिक्षा अभियान से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय एवं विकासखंड के उत्कृष्ट विद्यालयों में संचालित कोचिंग में अध्यापन कार्य के लिए जिले के उत्कृष्ट विषय विशेषज्ञों का चयन किया गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा कोचिंग कक्षाओं में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं पठन-पाठन सामग्री उपलब्धता के लिए निर्देशित किया गया है। उत्कृष्ट विद्यालय मण्डला में आयोजित विशेष कोचिंग में विद्यार्थियों को कैरियर मार्गदर्शन एवं उमंग किशोर कार्यक्रम अंतर्गत परामर्श की सुविधा सभी वर्ग के विद्यार्थियों हेतु प्रति दिवस उपलब्ध कराई जा रही है। इस हेतु जिला कैरियर कांउसलर अखिलेश उपाध्याय एवं सहयोगियों को आदेशित किया गया है। इस कोचिंग सुविधा का लाभ जिले के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को मिले इस उद्देश्य से उत्कृष्ट विद्यालयों में चयनित शिक्षकों द्वारा पाठ्यक्रम अनुसार विशेष अध्यापन से छात्रों की तैयारी में योगदान दिया जा रहा है।

Related posts

14 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर लौटे अपने घर

Reva India News

शत-प्रतिशत गणना फॉर्म कार्य पूर्ण करने पर बीएलओ श्रीमती रंजीता पटेल सम्मानित

Reva India News

प्रशासन आपके द्वार : ग्रामीणों को मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी

Reva India News

Leave a Comment