Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल अभिषेक अभियान अंतर्गत जन भागीदारी व जन सहयोग से कराए जा रहे कार्य

मण्डला 23 अप्रैल 2022

जिले में जल अभिषेक अभियान अंतर्गत जल संरक्षरण के कार्य जैसे- तालाब जीर्णोद्धार] स्टॉप डेम] चेक डेम जीर्णोद्धार व अमृत सरोवर अंतर्गत नवीन तालाब व स्टॉप डेम का निर्माण कराया जा रहा है। इस प्रकार जल अभिषेक अंतर्गत जिले में लगभग 11 हजार कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों में से अधिकतर कार्य वर्षा ऋतु से पूर्व जून तक पूर्ण कराया जाना है। जल अभिषेक अभियान अंतर्गत शासकीय मद के अलावा लगभग 1500 कार्य जन अभियान परिषद् के अमले व आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों के सहयोग से कराया जा रहा है। शासकीय मद से होने वाले कार्यों में भी जहाँ आवश्यकता है वहाँ पर जन भागीदारी व जन सहयोग के माध्यम से श्रमदान व मशीनों का सहयोग लिया जा रहा है] ताकि कार्य समय सीमा में पूर्ण किए जा सके।

Related posts

डीएलसीसी की बैठक संपन्न

Reva India News

पशुओं को लू और तापघात से बचाने के उपाय

Reva India News

नगरपालिका के टाऊनहॉल में आयोजित हुआ सजीव लोकार्पण कार्यक्रम  

Reva India News

Leave a Comment