Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब निर्माण एवं तश्करी के विरूद्ध की कार्यवाही

मण्डला 25 अप्रैल 2022

जिले में मदिरा के अवैध विनिर्माण, परिवहन व विक्रय के रोकथाम के लिए जिला कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार नैनपुर, चिरईडोंगरी, जामगांव, रमपुरी एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए अवैध शराब विक्रय एवं निर्माण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध छापामार कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 47 लीटर हाथ से निर्मित महुआ शराब, 61 पाव देशी मदिरा प्लेन, विदेशी मदिरा विभिन्न ब्रांडों के 50 पाव तथा 14 बोतल बीयर के बरामद किये गये। इसके अतिरिक्त अवैध हाथ भट्टी शराब निर्माण के लिये प्रयुक्त 150 किलोग्राम महुआ लाहन का सेम्पल लेकर मौके पर नष्ट किया गया। इस अपराध में संलिप्त 10 व्यक्तियों के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) एवं 34(1)च के अन्तर्गत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक हरे सिंह उईके, आबकारी आरक्षक केशव हिडाऊ, राजेन्द्र खाण्डेलकर, विजय कमलेश, शकुन्तला सैयाम उपस्थित रहे। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ी नजर रखते हुए अवैध, जहरीली शराब के विनिर्माण, परिवहन व विक्रय की रोकथाम हेतु निरंतर गश्त एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही जारी रहेगी।

Related posts

मतदाताओं ने ली शत प्रतिशत मतदान की शपथ

Reva India News

स्वच्छ भारत मिशन की हुई समीक्षा

Reva India News

रक्षाबंधन कार्यक्रम सह महिला उद्यमी सम्मेलन 13 अगस्त को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश की चुनिंदा 500 से अधिक महिला उद्यमियों से करेंगे संवाद, भूमि-पूजन और लोकार्पण भी होगा

Reva India News

Leave a Comment