Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने मलेरिया और डेंगू से बचाव के लिए एडवायजरी जारी किए

मंडला 27 अगस्त 2024

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० के.सी. सरोते ने एडवायजरी जारी की है कि जून माह से सितम्बर माह तक मलेरिया, डेंगू का प्रकोप अधिक होता है, चूंकि वर्षा ऋतु मे गड्डों में पानी भर जाता है एवं मच्छर के लार्वा पनपते हैं। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मच्छरों के प्रजनन को नियंत्रित रखना है। जून माह से मच्छरों का प्रजनन शुरू हो जाता है। मलेरिया मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर अधिकतम शाम को अंधेरे में निकलते हैं। यह मच्छर परजीवी कहलाता है। इसके लक्षण तेज बुखार, हाथ पैरों में ऐठन सिर दर्द, उल्टी होती है। इसके सुझाव बुखार आने पर नजदीकी अस्पताल जाकर खून की जांच करायें, दवाई प्राप्त करें, डॉक्टर से परामर्श लेंवे। मलेरिया, डेंगू से बचाव के लिए घर के आस-पास सफाई रखें। पानी इकठ्ठा न होने दें। कूलर टंकी के पानी को एक सप्ताह में खाली करें, नीम का धुआं करें, शाम के समय खिड़की-दरवाजा बंद रखें, रात्रि में सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। सावधानी ही बचाव है।

Related posts

शक्ति से सृजन कार्यक्रम अंतर्गत वृक्ष पूजन एवं वृक्षारोपण संपन्न

Reva India News

जिले में 1 कोरोना केस मिले

Reva India News

कोविड टीके के दोनों डोज अवश्य लगाएँ, सुरक्षा चक्र पूर्ण करें कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील

Reva India News

Leave a Comment