Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम ने पोषण मेला का शुभारंभ किया आयोजित कार्यक्रम में विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया

मंडला 21 सितंबर 2024

जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण माह अंतर्गत एचएन ज्ञानदीप विद्यालय मंडला में पोषण मेला का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम ने दीप प्रज्वलित कर पोषण मेला कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पोषण आहार मेला में व्यंजन प्रतियोगिता, सलाद सज्जा प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में 182 प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, सभापति स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास समिति श्रीमती शालिनी साहू, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, कृषि उप संचालक श्रीमती मधु अली, श्रीमती तापसी परिहार, श्रीमती आराधना दुबे और श्रीमती रश्मि मौजूद थे।    आयोजित पोषण मेला में व्यंजन प्रतियोगिता के विजेताओं को क्रमशः 3100 रू., 2100 रू. और 1100 रुपये की राशि प्रदान की गई। शेष को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का निर्देशन श्रीमती शालिनी तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी एव श्रीमती लीना चौधरी सहायक संचालक के द्वारा किया गया। श्री अखिलेश उपाध्याय के द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु परियोजना मंडला की सभी पर्यवेक्षकों का योगदान रहा।

Related posts

ग्राम घाघा में पोल ठीक कर विद्युत व्यवस्था सुचारू की गई

Reva India News

कलेक्टर ने किया सिंगारपुर कृषि फार्म का अवलोकन  

Reva India News

फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने मुक्की गेट के सीनियर गाइड प्रीतम यादव से की लंबी बातचीत

Reva India News

Leave a Comment