Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री आवास योजना से जायत्री विश्वकर्मा को मिला पक्का घर

मण्डला 26 मई 2022

प्रधानमंत्री आवास योजना (नगरीय) के अंतर्गत मण्डला जिले की विकासखंड नैनपुर की लाभान्वित हितग्राही जायत्री विश्वकर्मा कहती है कि पहले मेरा कच्चा मकान था। बारिश, ठंड और मौसम के बदलने पर कई तरह की परेशानियां होती थी लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना से मुझे पक्के आवास की सौगात मिली।

जायत्री बताती है कि जब मेरे बैंक खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना के अतर्गत पहली  किश्त मिली तब परिवार में सब खुश हुए। अब मेरा पक्का आवास बन कर तैयार हो गया है। जायत्री कहती है कि हर किसी का सपना होता है उसके परिवार के सिर पर एक पक्की छत हो और उसका अपना स्वयं का मकान हो। प्रधानमंत्री आवास योजना से सभी जरूरतमंदों का यह सपना पूरा हो रहा है। जायत्री विश्वकर्मा कहती है कि रोटी, कपड़ा और मकान मानव जीवन की बुनियादी आवश्यकताएं हैं और जरूरतमंद लोगों की इन बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में शासन की योजनाएं वरदान साबित हो रही हैं। जायत्री विश्वकर्मा ने अपने पूरे परिवार की ओर से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Related posts

भीमा नंदा एक वर्ष के लिए जिलाबदर

Reva India News

*युवक की हत्या एवं युवती पर जानलेवा हमले के गंभीर मामले का नैनपुर पुलिस ने किया खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार*

Reva India News

शांति समिति की बैठक आज  

Reva India News

Leave a Comment