Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 3 अक्टूबर 2023

निर्वाचन से संबंधित कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करें – डॉ. सिडाना

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

मंडला 3 अक्टूबर 2023

                समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया सभी अधिकारी, कर्मचारी निर्वाचन से संबंधित कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करें। सेक्टर तथा नोडल सहित समस्त अधिकारी सौंपे गए दायित्व का निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें। निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, एडीएम राजेन्द्र कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया कि सभी शासकीय अधिकारी, कर्मचारी निर्वाचन से संबंधित दायित्वों के निर्वहन में निष्पक्षता का ध्यान रखें। आदर्श आचरण संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। अवकाश के संबंध में जारी किए गए निर्देशों का पालन करें। कलेक्टर ने कहा कि आदर्श आचरण संहिता लागू होते ही 24 घंटे में संपत्ति विरूपण की कार्यवाही पूर्ण करें। संबंधित विभाग इस संबंध में आवश्यक तैयारियां पूर्ण करें। उन्‍होंने कहा कि सेक्टर अधिकारी आवंटित क्षेत्र का भ्रमण करें तथा मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

टीएल प्रकरणों को गंभीरता से लें

 

कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी टीएल के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए उनका समय-सीमा में उचित जवाब प्रस्तुत करते हुए निराकरण की कार्यवाही करें। इसी प्रकार सीएम हेल्पलाईन तथा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को भी सकारात्मक रूप से निराकृत करें। बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, बैगा आहार अनुदान सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

निर्माण कार्यों की समीक्षा

 

बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने डीएमएफ, बस्ती विकास सहित अन्य मदों से स्वीकृत निर्माण कार्यों की स्थलवार समीक्षा की। उन्‍होंने कहा कि प्रगतिरत कार्यों को उचित गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण कराएं। तकनीकि अमला कार्यों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करें। मंडला एवं नैनपुर नगर की सड़क निर्माण तथा मरम्मत के कार्यों को जल्द पूरा कराएं। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को विभाग के तहत प्रारंभ एवं अप्रारंभ कार्यों की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रत्येक कर्मचारी निर्वाचन दिवस की पूरी प्रक्रिया को समझें  – डॉ. सिडाना

कलेक्टर ने किया मतदानकर्मियों के प्रशिक्षण का निरीक्षण

मंडला 3 अक्टूबर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की तैयारियों के तहत मतदानकर्मियों का प्रारंभिक प्रशिक्षण स्थानीय मोंटफोर्ट विद्यालय में जारी है जिसमें मतदानकर्मियों को मतदान केन्द्र प्रबंधन, ईव्हीएम मशीन का संचालन, मॉकपोल, टेगिंग आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सलोनी सिडाना ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

 

मतदानकर्मियों को संबोधित करते हुये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि निर्वाचन कार्य में थोड़ी सी चूक और लापरवाही नुकसानदायक साबित होती है। उन्होंने कहा कि सभी लोग मतदान दिवस की पूरी प्रक्रिया को समझें। ईव्हीएम मशीन के कनेक्शन और संचालन की प्रक्रिया समझें। प्रशिक्षण के दौरान मॉकपोल करके देंखे। अपनी शंका और जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त करें। कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी मतदान दिवस की पूरी प्रक्रिया को समझे और सौंपे गये कार्य को एक टीम के रूप में पूरा करें। मतदान की प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझें ताकि एक टीम के रूप में मतदान को संपन्न करा सकें। उन्होंने मास्टर ट्रेनर्स को प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को ईव्हीएम मशीन की संचालन प्रक्रिया सीखने के लिये पर्याप्त अवसर प्रदान करने के निर्देश दिये। इस दौरान एसडीएम बिछिया सर्जना यादव, एसडीएम घुघरी सोनल सिडान, मास्टर ट्रेनर्स डॉ टीपी मिश्रा, डॉ श्रीकांत श्रीवास्तव, डॉ डीके रोहतास, डॉ. अनिल गुप्ता सहित संबंधित उपस्थित रहे। मतदानकर्मियों का यह प्रशिक्षण 7 अक्टूबर तक 6 चरणों में आयोजित किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

जनसुनवाई में सुनी गई 135 आवेदकों की समस्याएँ

मंडला 3 अक्टूबर 2023

                कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने मंगलवार को जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में अलग-अलग अनुविभागों से आए कुल 135 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों को समय-सीमा में निराकरण करनेे के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर सीएल वर्मा, अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ क्षमा सराफ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

 

जनसुनवाई में रेलवे स्टेशन रोड महाराजपुर निवासी सोनू सिंह ने रोड निर्माण कार्य के भुगतान के संबंध में, सुरजपुरा निवासी हरिश्चंद्र सरौते ने मजदूरी भुगतान, बूढ़ीमाई वार्ड महाराजपुर निवासी किरण तिवारी ने लाड़ली बहना आवास, ग्राम पंचायत डोंगरमंडला निवासी तुलसीराम धुर्वे ने पेयजल योजना का लाभ दिलाने तथा ग्राम भवरदा निवासी गंगाबाई यादव ने संबल योजना के संबंध में आवेदन दिए। जनसुनवाई में अनेक विषयों से संबंधित आवेदन भी प्रस्तुत किए गए।

 

 

 

 

 

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज, मतदान केन्द्रों पर होगा वाचन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से की तैयारियों की समीक्षा

 

मंडला 3 अक्टूबर 2023

                मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश अनुपम राजन द्वारा मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन और मध्यप्रदेश-विधानसभा-निर्वाचन-2023 की तैयारी के संबंध में प्रदेश के सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से संपन्न हुई इस बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना तथा अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह सहित संबंधित उपस्थित रहे।

                फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 अंतर्गत 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि 4 अक्टूबर को प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा स्थानीय लोगों की उपस्थिति में मतदाता सूची का वाचन किया जाएगा। जिलास्तर पर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के साथ बैठक की जाएगी और उन्हें मतदाता सूची की एक मुद्रित प्रति एवं एक प्रति सीडी उपलब्ध कराई जाएगी। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टि एवं मृत मतदाताओं के नाम हटाने तथा सी विजिल ऐप में मैपिंग के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्‍होंने कहा कि मतदाता सूची में जिनके फोटो नहीं हैं उनकी फोटो मंगाकर अपलोड करने की कार्यवाही करें।

 

 

 

 

 

संतोष तिवारी को मिली 5 हजार की तात्कालिक सहायता

 

मंडला 3 अक्टूबर 2023

                प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना के निर्देश पर जनसुनवाई में जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप तत्काल सहायता भी उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाते हैं।

                मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिले के नैनपुर निवासी संतोष तिवारी ने पुत्री के इलाज हेतु कलेक्टर को आवेदन देकर अपनी समस्या से अवगत कराया। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से आवेदक को 5 हजार रूपए का चैक देकर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई। आर्थिक सहायता प्राप्त होने पर संतोष तिवारी ने जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

 

 

 

 

 

 

स्टेडिंग कमेटी की बैठक तथा पत्रकार वार्ता आज

 

मंडला 3 अक्टूबर 2023

                फोटो निर्वाचक नामावली का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के अंतर्गत 4 अक्टूबर 2023 को नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इस संबंध में 4 अक्टूबर 2023 को प्रातः 10 बजे जिला योजना भवन के सभाकक्ष में स्टेडिंग कमेटी की बैठक तथा 10:15 बजे से पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया है।    

Related posts

*रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 1 जून 2022*

Reva India News

10 जून को लगाए गए 701 कोविड टीके

Reva India News

बालिकाओं को आकाशवाणी केन्द्र का भ्रमण कराया गया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment