Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

श्रद्धा वरकडे़ को मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना का मिला लाभ

मण्डला 28 अप्रैल 2022

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई गई लाड़ली लक्ष्मी योजना से बालिकाओं को स्कूल अध्ययन में सहयोग प्राप्त हो रहा है। लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत 11वीं की छात्रा श्रद्धा वरकडे़ को 6वी एवं 9वीं की छात्रवृत्ति का लाभ मिला है। श्रद्धा बचपन से ही होनहार छात्रा रही है अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाते हुए समाज के लिए कुछ बेहतर करने का जज्बा रखती है। श्रद्धा बताती है कि मुझे लाड़ली लक्ष्मी योजनांतर्गत 6वीं एवं 9वीं की छात्रवृत्ति का लाभ मिला। मैं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से आभार प्रकट करती हूं। जिन्होंने इस योजना के द्वारा बेटियों का मनोबल बढ़ाते हुए उनकी शिक्षा-दीक्षा के साथ उनके उज्जवल भविष्य की नीव रखी है।

Related posts

जिला पंचायत मण्डला में बीएलबीसी बैठक संपन्न

Reva India News

कलेक्टर के टीएल बैठक में सख्त निर्देश खरीदी केन्द्रों पर धान की सुरक्षा से लेकर राशन वितरण तक गंभीरता रहें हर मोर्चे पर विभागीय अधिकारियों की जवाबदेही तय

Reva India News

पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क राशन प्रदान करें – प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment